ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / bihar / patna-news / Bihar Train News : बिहार में इस रूट पर चलेगी एक और राजधानी...

Bihar Train News : बिहार में इस रूट पर चलेगी एक और राजधानी एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Bihar Train News : तेजस राजधानी के बाद इस रूट से एक और राजधानी एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। बहुत जल्द भागलपुर होकर दिल्ली के लिए शहर से दूसरी राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन

10-Sep-2025 11:32 AM

By First Bihar

Bihar Train News : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में केंद्र की सरकार हो राज्य की सरकार हर कोई जनता को खुश करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में अब जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक बिहार में जब जल्द ही एक और राजधानी एक्सप्रेस चलने वाली है। आइए जानते हैं कि पूरी कहानी क्या है और इस मामले में अपडेट क्या है ?


जानकारी हो कि, भागलपुर के लोगों के लिए रेलवे ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। तेजस राजधानी के बाद इस रूट से एक और राजधानी एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। बहुत जल्द भागलपुर होकर दिल्ली के लिए शहर से दूसरी राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जाएगा। इसकी पुष्टि रेलवे बोर्ड ने की है। यह राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम से दिल्ली के बीच भागलपुर, जमालपुर होकर चलेगी। 


बताया जा रहा है कि, एनएफ रेलवे के साइरांग से आनंद विहार टर्मिनल के बीच राजधानी एक्सप्रेस चलेगी। इससे भागलपुर और जमालपुर के यात्री कम समय में नार्थ ईस्ट और दिल्ली जा सकेंगे। भागलपुर को यह तीसरी वीवीआइपी और दूसरी राजधानी ट्रेन मिल रही है। 


यह ट्रेन साइरांग से चलकर न्यू जलपाइगुड़ी, मालदा टाउन, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, किऊल, पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कानपुर सेंट्रल के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी। ट्रेन संख्या 20507 हर शुक्रवार को साइरांग से शाम 4.30 बजे रवाना होकर रविवार को 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी।