Bihar Train News:  सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक 20 जोड़ी ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है, जबकि दो ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। 



पूर्व मध्य रेल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह बदलाव एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगा। कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव दो मार्च 2027 तक जारी रह सकता है। रेलवे के इस फैसले का असर बिहार से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा। खासकर मुजफ्फरपुर और प्रयागराज के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।



कोहरे के कारण ट्रेन संख्या 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस को 2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को रद्द रखा जाएगा। रेलवे के अनुसार, अलग-अलग ट्रेनों के निरस्तीकरण की तिथियां अलग हैं। वहीं, कुछ ट्रेनों के निर्धारित फेरों में भी कटौती की गई है।



पूरी तरह रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित अवधि में पूरी तरह रद्द रहेंगी:


ट्रेन नंबर        ट्रेन का नाम                             रद्द रहने की अवधि

22198    वीरांगना लक्ष्मीबाई-कोलकाता        4 दिसंबर से 26 फरवरी

22197    कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई        6 दिसंबर से 28 फरवरी

22857    संतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल    7 दिसंबर से 22 फरवरी

22858    आनंद विहार टर्मिनल-हटिया           8 दिसंबर से 23 फरवरी

14003    मालदा टाउन-नई दिल्ली                 5 दिसंबर से 2 मार्च

14004    नई दिल्ली-मालदा टाउन                 3 दिसंबर से 28 फरवरी

14523    बरौनी-अंबाला                                3 दिसंबर से 1 मार्च

14524    अंबाला-बरौनी                                1 दिसंबर से 27 फरवरी

14617    पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर                     3 दिसंबर से 2 मार्च

14618    अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट                     1 दिसंबर से 28 फरवरी



इसके अलावा 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़, 15620 कामाख्या-गया, 15619 गया-कामाख्या, 15621 और 15622 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल तथा 13035 और 13036 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी।



इन ट्रेनों के फेरों में की गई कटौती

कोहरे के कारण कई ट्रेनों को सप्ताह के कुछ निर्धारित दिनों में नहीं चलाने का फैसला लिया गया है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:


11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस: सोमवार और गुरुवार को नहीं चलेगी।

11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस: मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी।

22406 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर एक्सप्रेस: बुधवार को नहीं चलेगी।

22405 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस: गुरुवार को नहीं चलेगी।

15033 और 15034 पटना-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस: सोमवार, मंगलवार और बुधवार को नहीं चलेगी।

15079 और 15080 पटना-गोरखपुर एक्सप्रेस: शुक्रवार, रविवार, सोमवार और बुधवार को नहीं चलेगी।



इन ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ेगा असर

रेलवे ने कुछ अन्य ट्रेनों के फेरों में भी कटौती की है। इनमें 15073, 15075, 15074 और 15076 सिंगरौली-शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस, 12505 और 12506 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस तथा 15483 और 15484 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस शामिल हैं।



इसके अलावा 15725 और 15726 न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार, 15909 और 15910 डिब्रूगढ़-लालगढ़, 12988 और 12987 सियालदह-अजमेर, 13019 और 13020 हावड़ा-काठगोदाम तथा 12357 और 12358 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस के परिचालन में भी निर्धारित दिनों के अनुसार कटौती की गई है।




दो ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण

कोहरे के कारण दो ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा।


12177 हावड़ा-मथुरा एक्सप्रेस: 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक आगरा कैंट से मथुरा के बीच रद्द रहेगी।

12178 मथुरा-हावड़ा एक्सप्रेस: 7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक मथुरा से आगरा कैंट के बीच रद्द रहेगी।



यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन की स्थिति

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन के नंबर, परिचालन की तारीख और रद्दीकरण की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इससे यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के बाद होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।