ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Bihar Train News: खत्म होगा कंफर्म टिकट मिलने का झंझट, बिहार के इन 8 स्टेशनों से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Bihar Train News: अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जो चलाई जाएगी उसमें रैक 16 बोगियों का होगा। जिसमें आठ स्लीपर और आठ जनरल कोच शामिल होंगे। अमृत भारत ट्रेनों को इंदौर, सूरत, आनंद विहार

28-Aug-2025 12:44 PM

By First Bihar

Bihar Train News: देश भर में त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए बेहद खास निर्णय लिया गया है। राज्य के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दानापुर और पूर्णिया के साथ आठ स्टोशनों के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अब  इन ट्रेनों के रैक भी तैयार हैं। हालांकि, परिचालन को लेकर समय और रास्ते की एनओसी की प्रक्रिया चल रही है। 


जानकारी के अनुसार, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जो चलाई जाएगी उसमें  रैक 16 बोगियों का होगा। जिसमें आठ स्लीपर और आठ जनरल कोच शामिल होंगे। अमृत भारत ट्रेनों को इंदौर, सूरत, आनंद विहार, कोलकाता, हावड़ा और बेंगलुरु सहित देश के प्रमुख महानगरों तक चलाने की योजना है। इससे न केवल रेल ट्रैफिक आसान होगा बल्कि यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। साथ ही ट्रेनों में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।


इसके साथ ही मुजफ्फरपुर को दो और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। पहली ट्रेन अयोध्या कैंट से पटना के बीच चलेगी, जो अयोध्या धाम, बस्ती, गोरखपुर, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र होकर पटना पहुंचेगी। इसके अलावा दूसरी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन पूर्णिया-दानापुर के बीच होगा। 


यह पूर्णिया से मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र होकर दानापुर तक जाएगी। हालांकि, दोनों ट्रेनों को लेकर अब तक शेड्यूल तय नहीं किया गया है. लेकिन, जल्द ही शेड्यूल तैयार कर परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।