ब्रेकिंग न्यूज़

NEET student case : सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम, कहा - राबड़ी देवी सबूत दें, मंत्री या उनका बेटा शामिल है तो 24 घंटे में भेजेंगे जेल Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल

Bihar Train Cancelled: बिहार से चलने वाली 13 सुपरफास्ट ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट में बदलाव, यात्रा से पहले यहां चेक करें डिटेल

Bihar Train Cancelled: विक्रमशिला, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनें 21 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। साथ ही कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

 Bihar Train Cancelled

19-Feb-2025 12:53 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Train Cancelled: बिहार से चलने वाली कई ट्रेनों को तकनीकी कारणों और भीड़ के कारण कैंसिल कर दिया गया है। इन ट्रेनों में पुरुषोत्तम बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 10 से अधिक ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। रेलवे के इस फैसले के चलते यात्रियो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों से ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि विक्रमशिला, पुरुषोत्तम और नेताजी एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेनों का परिचालन इस सप्ताह रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी तक नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12802) को रद्द कर दिया गया है। इसी तरह से 19 फरवरी को बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस (22308) रद्द रहेगी.


19 फरवरी को जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस (18102), 19 फरवरी को आनंद विहार-मधुपुर एक्सप्रेस (22466), 19 एवं 21 फरवरी को अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस (19483), 20 फरवरी को इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस (22911a) और 20 फरवरी को आगरा कैंट-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (20976) रद्द रहेगी. इसके अलावा 20 और 21 फरवरी को बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस (12308), 21 फरवरी तक कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस (12312), 20 एवं 21 फरवरी को 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस,  21 फरवरी तक 12368 नई दिल्ली-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस, 21 एवं 23 फरवरी को बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19484) रद्द किया गया है।


पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 21 फरवरी तक 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 19 फरवरी को 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस एवं 20 एवं 21 फरवरी को 12308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस, 21 फरवरी तक 12312 कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस, 20 एवं 21 फरवरी को 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस, 19 फरवरी को 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस, 21 फरवरी तक 12368 नई दिल्ली-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस, 19 फरवरी को 22466 आनंद विहार-मधुपुर एक्सप्रेस, 19 एवं 21 फरवरी को 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस, 21 एवं 23 फरवरी को 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 20 फरवरी को 22911a इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस और 20 फरवरी को 20976 आगरा कैंट-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।


इसके साथ ही मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जीवनाथपुर-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते 28 फरवरी तक 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस, 27 फरवरी तक 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 19 एवं 26 फरवरी को 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस, 21 से 28 फरवरी तक 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस चलेगी। नपुर-लखनऊ-गोरखपुर-छपरा के रास्ते 21 फरवरी तक 15657 दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस, 21 फरवरी तक 12506 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस, 19 फरवरी को 15633 बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस चलेगी। इसके अलावा कानपुर-लखनऊ-डीडीयू के रास्ते 19 एवं 26 फरवरी को 12330 आनंद विहार-सियालदह एक्सप्रेस और डीडीयू-वाराणसी-जंघई-उन्नाव-कानपुर के रास्ते 25 फरवरी को 12329 सियालदह-आनंद विहार एक्सप्रेस चलेगी।