मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
12-Feb-2026 06:14 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: (Bihar Top News): बिहार में आज राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, न्यायालय और जनजीवन से जुड़ी कई बड़ी घटनाएँ सामने आईं। पटना की चर्चित छात्रा मौत मामले में सीबीआई की एंट्री से लेकर विधानसभा की नोकझोंक, पप्पू यादव की गिरफ्तारी, शराबबंदी के आंकड़े, बिजली बिल राहत और शिक्षक बहाली तक—दिनभर प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलचल तेज रही। पढ़िए बिहार की आज की सभी प्रमुख खबरें एक साथ:
NEET छात्रा मौत मामले की जांच CBI ने संभाला
पटना में NEET छात्रा की मौत के मामले को आखिरकार CBI ने अपने हाथों में ले लिया है। एजेंसी ने इसे स्पेशल केस के रूप में दर्ज करते हुए केस नंबर 7S/26 आवंटित किया है। बताया जा रहा है कि बिहार CBI के अधिकारी आगे की प्रक्रिया के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने 31 जनवरी को ही इस मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी. 13 दिन बाद सीबीआई ने मामले की जांच को अपने हाथों में लिया है. अब देखना होगा कि सीबीआई इस मामले की गुत्थी सुलझा पाती है या नहीं.
पटना में 12वीं छात्रा की संदिग्ध मौत, रेप का आरोप
पटना में आज 12वीं की एक छात्रा की लाश मिली है। छात्रा सुबह 8 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी। उसकी कोचिंग से थोड़ी दूर पर ही उसकी बॉडी पड़ी मिली। परिवार का आरोप है कि उसके साथ रेप किया गया है। इसके बाद कोचिंग के चौथे फ्लोर से धक्का दिया गया है। कोचिंग के CCTV में छात्रा दिखाई दे रही है। इसमें वो हड़बड़ी में सीढ़ियों पर जाती दिख रही है। उसके पीछे 2 लड़के भी हैं। थोड़ी देर बाद छात्रा ब्लिडिंग से नीचे गिरती दिख रही है। पुलिस ने फिलहाल उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। कोचिंग के CCTV खंगालने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
अभी जेल में रहेंगे पप्पू यादव
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को अभी जेल में ही रहना होगा। 31 साल पुराने मामले में तो उन्हें कोर्ट से बेल मिल गयी है. लेकिन पटना पुलिस ने उन्हें नए मामलों में कस्टडी में ले लिया। बुद्धा कॉलोनी तथा 2017 और 2019 में के कोतवाली थाने में दर्ज मामलों को भी पुलिस ने खोल दिया है। कोर्ट ने इन मामलों में भी कस्टडी कर दिया है। पप्पू यादव को पूर्णिया में दर्ज दो मामलों में भी कस्टडी में लिया गया है. उन्हें इन सारे मामलों में बेल लेना पड़ेगा, तभी जेल से रिहाई हो पायेगी. कानूनी जानकार बता रहे हैं कि पप्पू यादव को कम से कम दो सप्ताह जेल में रहना पड़ सकता है.
शराबबंदी के आंकड़े: 16 लाख गिरफ्तार, 4.5 करोड़ लीटर शराब जब्त
बिहार में शराबबंदी कानून के तहत अब तक 16 लाख लोगों को जेल भेजा जा चुका है. विधान परिषद में मंत्री अशोक चौधरी ने ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि बताया कि शराबबंदी लागू होने के बाद से 31.12.2025 तक इस कानून के तहत 10 लाख केस दर्ज किए गए हैं। 4.5 करोड़ लीटर की शराब जब्त की गई है और 16 लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में अब तक 1.60 लाख वाहनों को भी जब्त किया गया है। विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह सदन के अंदर बच्चों में बढ़ रहे सूखा नशा का मुद्दा उठाया। इसपर मंत्री ने माना कि बच्चों में सूखा नशा का चलन बढ़ा है।
बिहार में बढ़ गया अपराध
बिहार की नीतीश सरकार के राज में लालू-राबड़ी सरकार की तुलना में अपराध की घटनायें बढ़ गयी हैं. बिहार विधान परिषद में बढ़ते अपराध के आंकड़ों पर पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने विस्तृत जानकारी दी। सरकार ने माना कि वर्ष 2004 की तुलना में 2024 में संज्ञेय अपराध, चोरी और अपहरण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। सवाल का जवाब दे रहे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अपहरण के कुल दर्ज मामलों में 14 हजार से अधिक मामले शादी की नीयत से घर से भागने या भगाने के हैं. इन मामलों को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत अपहरण की श्रेणी में दर्ज किया जाता है।
बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है नई राहत
बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को सरकार राहत दे सकती है. विधानसभा में ध्यानाकर्षण का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने बड़ा संकेत दिया है। विधायकों ने बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ते बकाया और उस पर लगने वाले ब्याज को लेकर राहत की मांग की थी। जवाब में मंत्री ने स्पष्ट कहा कि बिजली उपभोग करने पर बिल का भुगतान करना ही होगा, लेकिन यदि उपभोक्ताओं को ब्याज की वजह से परेशानी हो रही है तो सरकार इस पर राहत देने के विकल्प पर विचार कर सकती है। यानि जिनका बिजली बिल बकाया है उनके बकाये पर लगा ब्याज माफ किया जा सकता है.
विधानसभा में नीतीश-भाई वीरेंद्र की नोकझोंक
बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच नोक-झोंक हो गई। भाई वीरेंद्र पानी में आर्सेनिक का मुद्दा उठा रहे थे, तभी मुख्यमंत्री ने उनके स्वेटर की ओर इशारा करते हुए कहा, “इतने कपड़े क्यों पहने हो?” इस पर भाई वीरेंद्र ने जवाब दिया, “आपने ही तो दिया है, छोटे भाई को भूल जाते हैं। इसलिए कहते हैं समय पर दवा खाया कीजिए।” इसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के बचाव में खड़े हुए और कहा, “सीएम को चिंता है कि इतना कपड़ा क्यों पहने हैं, इतनी ठंड भी नहीं है।”
लालू, राबड़ी और तेजस्वी को कोर्ट से फिलहाल राहत
मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी प्रसाद यादव को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से फिलहाल फौरी राहत मिली है। अदालत ने बृहस्पतिवार को आरोप तय करने के मुद्दे पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। यह मामला लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव समेत कुल 16 अन्य आरोपियों से जुड़ा है। अब अदालत इस मामले में 3 मार्च को अपना फैसला सुना सकती है।
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल को किसानों का “नकली हितैषी” बताते हुए कहा कि वे गेहूं और जौ के पौधों में फर्क या गाय के बाछा-बाछी की पहचान तक नहीं कर पाएंगे। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर विदेशों में भारत की छवि धूमिल करने का आरोप भी लगाया और कहा कि “उनकी भी फाइल खुलने वाली है।”
भारत बंद का बिहार में असर
ट्रेड यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया था। बिहार में भी इसका असर देखने को मिला. पटना, कटिहार और मधेपुरा में बैंकर्स सड़कों पर उतरे। पटना के डाकबंगला चौराहे पर 2000 हजार प्रदर्शनकारी जुटे। वहीं आरा-बक्सर में सड़क जाम कर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारी 4 लेबर कोड़ रद्द करने की मांग कर रहे हैं।ऐक्टू सहित देश के 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन, सेवा संघ, फेडरेशन ने आज देशव्यापी मजदूर ने हड़ताल का आह्वान किया था। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बिजली, बैंकिंग, बीमा, परिवहन, स्वास्थ्य, गैस और जलापूर्ति से जुड़ी सेवाएं प्रभावित हुई।
46 हजार शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ
बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE 4.0) का रास्ता साफ हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने पुष्टि की है कि आयोग को सामान्य प्रशासन विभाग से बहाली के लिए अधियाचना मिल चुकी है। इस चरण में कुल 46 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए मार्च 2026 में नोटिफिकेशन जारी होगा और आवेदन प्रक्रिया भी उसी महीने शुरू की जाएगी।