ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

vande bharat express : बिहार को मिलेगी दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए क्या होगा रूट

vande bharat express : बिहार से जल्द ही दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जाएंगी। इनमें से एक पटना से उत्तर बिहार होकर अयोध्या तक चलेगी। दूसरी राजधानी को उत्तर बिहार होते हुए सीमांचल तक जोड़ेगी।

29-Aug-2025 08:35 AM

By First Bihar

vande bharat express : बिहार में यह चुनावी साल है। ऐसे में केंद्र कि सरकार हो या राज्य की वर्तमान सरकार हर कोई अपने तरीकों से वोटरों को लुभाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुतबिक बिहार से जल्द ही दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जाएंगी। इनमें से एक पटना से उत्तर बिहार होकर अयोध्या तक चलेगी। दूसरी राजधानी को उत्तर बिहार होते हुए सीमांचल तक जोड़ेगी। 


जानकारी के मुताबिक, चुनावी साल में बिहार को जल्द ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिलने वाली है। इनमें से एक अयोध्या रूट पर चलाई जाएगी। इससे राजधानी पटना के साथ ही उत्तर बिहार के विभिन्न शहरों से श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या से आना-जाना आसान और सुगम हो जाएगा। दोनों नई प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पटना से चलाए जाने की योजना है, जो मुजफ्फरपुर होकर संचालित होंगी। जल्द ही इनका आधिकारिक टाइम टेबल जारी किया जाएगा।


बताया जा रहा है कि,,पटना से अयोध्या के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द शुरू होगी। यह ट्रेन पटना से खुलने के बाद पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार, गोरखपुर, बस्ती और अयोध्या धाम होते हुए अयोथ्या कैंट स्टेशन तक पहुंचेगी। कुल 565 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन लगभग पौने 8 घंटे में पूरी होगी।


इधर,दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पूर्णिया से पटना के दानापुर के बीच होगा। यह ट्रेन पूर्णिया से खुलकर मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र होते हुए दानापुर तक पहुंचेगी। इस ट्रेन की घोषणा बीते दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली में की थी।फिलहाल इन दोनों वंदे भारत ट्रेनों की समय सारिणी पर आधिकारिक मुहर नहीं लग सकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इन सेमी हाई स्पीड ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जा सकती है।