राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन?
26-Aug-2025 09:20 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार के लिए यह चुनावी साल है। ऐसे में बिहार के अंदर विकास कार्यों को और अधिक रफ़्तार दिया जा रहा है ताकि चुनावी साल में बिहार का विकास थम नहीं पाए। यही वजह है सरकार स्वास्थ्य,शिक्षा,उद्योग और रोजगार को लेकर पहले से अधिक अलर्ट हो गई है। इसी कड़ी में अब यह तस्वीर निकल कर सामने आई है। जिसमें यह कहा गया है कि बिहार के अंदर जल्द ही बड़े उद्योग के काम शुरू होने वाले हैं और इसको लेकर सभी क़ानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बिहार की एनडीए सरकार राज्य को औद्योगिक हब और आर्थिक उन्नयन के लिए निरंतर कार्यरत है। इसके लिए CII के साथ साझा प्रयास कर रही है। इस बीच CII बिहार स्टेट काउंसिल के चेयरमैन गौरव साह एवं समस्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत CII Vision Document: बिहार @1 ट्रिलियन इकॉनमी बाय 2047 प्राप्त किया। ये रिपोर्ट बिहार के क्रमिक आर्थिक विकास का सुनियोजित खाका खींचता है। CII को इस महत्वपूर्ण रिपोर्ट के लिए धन्यवाद।
मालूम हो कि, CII बिहार स्टेट काउंसिल के चेयरमैन गौरव साह ने CII बिहार विज़न रिपोर्ट : “बिहार 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी 2047” तैयार की हैं। उसमें बिहार को और भी मज़बूत, समावेशी और औद्योगिक रूप से अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर रिपोर्ट में विस्तार से चर्चा की गई है, जो निवेश, रोज़गार और सतत विकास के नए अवसरों को दिशा देंगे।
आपको बताते चलें कि, बिहार में लगातार उद्योग के मुद्दे को लेकर विपक्ष सवाल उठाते रहती है। लेकिन, अब इस तरह की जो तस्वीर सामने आई है उसके जरिए सत्ता में बैठे मंत्री और नेता यह बता रहे हैं कि बिहार की वर्तमान सरकार हर एक पहलु पर अपनी नजर जमाई हुई है और हर तरफ काम किया जा रहा है।