Bihar Transfer Posting: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया है। तीन अधिकारियों को मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।



जारी आदेश के मुताबिक, प्रतिनियुक्त किए गए अधिकारियों में मुकेश कुमार, अमरेश कुमार और शशिभूषण प्रसाद शामिल हैं। विभाग ने इन अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापन से मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया है।



मुकेश कुमार वर्तमान में मधेपुरा में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन के पद पर तैनात हैं। वहीं, अमरेश कुमार वर्तमान में वरिष्ठ उप समाहर्ता, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के पद पर कार्यरत हैं। 



इसके अलावा, शशिभूषण प्रसाद वर्तमान में संयुक्त निदेशक, नगरपालिका, स्वच्छता एवं विकास निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना में पदस्थापित हैं। इन सभी को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।