ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar Teacher News: बिहार के 73 हजार शिक्षकों को बड़ा झटका, निगरानी अन्वेषण...

Bihar Teacher News: बिहार के 73 हजार शिक्षकों को बड़ा झटका, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शिक्षा विभाग को लिखा पत्र; जानिए..

बिहार में नियोजित से विशिष्ट संवर्ग में शामिल शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की निगरानी जांच जारी है। पटना उच्च न्यायालय के आदेश के तहत 17,431 विश्वविद्यालय प्रमाण पत्र और 46,681 बिहार बोर्ड अंक पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है।

12-Dec-2025 02:13 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Teacher News: बिहार में नियोजित से विशिष्ट संवर्ग में शामिल हुए शिक्षकों तक निगरानी जांच की आंच पहुंच गई है। राज्य में पूर्व नियोजन प्रक्रिया में बरती गई अनियमितताओं की जांच अब भी शिक्षकों को पीछे नहीं छोड़ रही है। जिन शिक्षकों की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें राहत मिलने की संभावना है।


राज्य के सरकारी विद्यालयों करीब 6 लाख शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि इसी साल नियोजित से विशिष्ट संवर्ग में शामिल किए गए लगभग 73 हजार शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है।


चूंकि यह जांच पटना उच्च न्यायालय के आदेश के तहत हो रही है, इसलिए शिक्षा विभाग संबंधित विशिष्ट शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच प्रक्रिया को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने की तैयारी में जुटा है। जांच के दायरे में राज्य के दर्जन भर विश्वविद्यालयों द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र भी शामिल हैं।


विभाग के अनुसार, 17,431 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा गया है। इसके अलावा, बिहार बोर्ड को 46,681 अंक पत्रों एवं प्रमाण पत्रों के सत्यापन का काम सौंपा गया है।


प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि भले ही शिक्षक नियोजित से विशिष्ट संवर्ग में शामिल किए गए हों, अदालत के आदेश के आलोक में संबंधित शिक्षकों के खिलाफ निगरानी जांच को अंतिम मुकाम तक पूरा किया जाएगा।