ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Bihar Teacher News: बिहार के पुरूष शिक्षकों के 'ट्रांसफर' को लेकर ACS एस.सिद्धार्थ का बड़ा बयान, जानें क्या कहा...

शिक्षा विभाग ने पुरुष शिक्षकों के ट्रांसफर पर स्थिति स्पष्ट की है. अपर मुख्य सचिव S. सिद्धार्थ ने बताया कि 1-6 में सिर्फ 34 शिक्षकों का स्कूल अलॉटमेंट बचा है. उसे जल्द पूरा किया जाएगा. पैनिक होने की जरूरत नहीं है.

12-Jul-2025 01:19 PM

By Viveka Nand

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने पुरूष शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर स्थिति स्पष्ट किया है. विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने साफ किया है कि वे किसी बात को छुपाना नहीं चाहते हैं. इसलिए किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं. वे शिक्षा की बात हर शनिवार कार्यक्रम में बोल रहे थे. 

शिक्षा की बात-हर शनिवार कार्यक्रम में एक महिला शिक्षक मुस्कान का सवाल था. उनका कहना ता कि शिवहर जिला से हाल ही में उनका स्थानांतरण गृह जिला बेगूसराय में हुआ है. लेकिन मुझे अभी तक विद्यालय अलॉट नहीं हुआ है. विभिन्न शिक्षकों के द्वारा, विभिन्न चैनलों से जो जानकारी प्राप्त हो रही उससे मैं विचलित हूं. इस पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि हम लोगों ने 80000 शिक्षकों का ट्रांसफर किए हैं. एक से छह क्लास वाले स्कूल में सभी का स्थानांतरण कर दिया है, विद्यालय भी अलॉट कर दिया है. सिर्फ 34 लोगों का विद्यालय अलॉट नहीं हुआ है. गलती से उन सभी का छूट गया है. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूल अलॉट करना था, इनबॉक्स में कुछ छूट गया था, जिसको हम लोगों ने खोज कर निकाला है. जल्दी ही 34 का कर देंगे. अधिकांश ने स्कूल जॉइन कर लिया है, लेकिन कुछ लोगों ने ज्वाइन नहीं किया है. जबकि 30 जून तक का ही समय था . विभाग इसकी समीक्षा के करेगा कि कितने लोग ऐसे हैं जिन्होंने ज्वाइन नहीं किया, अगर आप ज्वाइन नहीं करना चाहते हैं तो नहीं करें. 

सातवें चरण में दूरी वाले महिला शिक्षकों का था. 1 से 5 तक वाले शिक्षिका बहुत पैनिक हो रहे हैं,पैनिक होने की जरूरत नहीं है. सातवें चरण में पुरुष शिक्षकों का क्या होगा ? यह भी सवाल है. इसमें बता दें कि जिन जिलों में टीचर ज्यादा हैं वहां के जो पुरुष शिक्षक हैं, उन्हें दूसरे जिलों में शिफ्ट करेंगे. ऐसे भी जिले हैं जहां 13 बच्चों पर एक शिक्षक हैं, ऐसे भी जिले हैं जहां 44 बच्चों पर एक शिक्षक है. इसको सामान्य करना भी एक चैलेंज है. हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि जहां पर टीचर ज्यादा हैं और जहां पर कम हैं, उसको बराबर किया जाय यदि पुरुष शिक्षकों ने वहां पर अडॉप्ट किया है तो हम उन लोगों को ट्रांसफर करेंगे. 

उन्होंने कहा कि पुरुष शिक्षकों को भी हमने नहीं छोड़ा है. हम लोग इस पर एक्सरसाइज कर रहे हैं .कोई बात हम छुपा कर रखना नहीं चाहते हैं .हमने सारी बात बता दिया है. किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है.