ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान

Home / bihar / patna-news / Bihar Teachers Transfer Posting : शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर विभाग का नया...

Bihar Teachers Transfer Posting : शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर विभाग का नया आदेश, इन शिक्षकों का नहीं होगा तबादला

Bihar Teachers Transfer Posting : शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को तैयारियां शुरू कर दी है। फिलहाल विभाग द्वारा ट्रांसफर की प्रक्रिया में एक बड़ा अपडेट दिया गया है।

18-Feb-2025 08:29 AM

By First Bihar

Bihar Teachers Transfer Posting : बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ी खबरें निकलकर सामने आ रही हैं। अब ट्रांसफर के दौरान शिक्षक अपने नाम और स्कूल के पत्ते की जगह नंबर से पहचाने जाएंगे। इसके साथ ही निलंबित या बकाएदार शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं होगा।


दरअसल, शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है कि वैसे शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं किया जाएगा जो पहले से किसी मामले में निलंबित है या फिर बकाएदार हैं। यदि इनलोगों का तबादला किया जाता है तो फिर इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी पर विभाग के तरफ से एक्शन लिया जा सकता है। लिहाजा इन टीचर के ट्रांसफ़र को लेकर काफी सतर्कता बरतने को कहा गया है। 


वहीं, यदि कोई महिला टीचर ने मातृत्व अवकाश पर ले रखा है तो उसका ट्रांसफर भी किया जाएगा। अवकाश खत्म होने के बाद उनको निर्धारित स्कूल में पदस्थापित किया जाएगा। इसके अलावा बकाएदार निलंबित शिक्षकों का ट्रांसफर होता है तो उसकी जिम्मेदारी DEO की होगी। इन्हें खुद स्कूल जाकर यह जांच करना होगा कि ऐसे लोगों का ट्रांसफ़र न हो। 


इधर,ट्रांसफर के दौरान शिक्षक अपने नाम और स्कूल के प्रत्येक की जगह नंबर से पहचाने जाएंगे मुख्यालय से शिक्षकों का एक नंबर अलर्ट होगा उसके आधार पर ही उनका तबादला होगा। डीईओ को भी शिक्षक के नाम पता की जगह नंबर की जानकारी रहेगी। सिर्फ मुख्यालय में सीनियर अधिकारियों को नंबर नाम पता सब जानकारी रहेगी।


इस तबादला प्रक्रिया से उन शिक्षकों को राहत मिलेगी, जो किसी गंभीर बीमारी या पारिवारिक समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें अपने घर के पास तबादला मिलने से काफी सुविधा होगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह से सॉफ्टवेयर आधारित होने से पारदर्शिता भी बनी रहेगी और जल्द से जल्द पूरी होने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस प्रक्रिया से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान होगा।