ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा?

Home / bihar / patna-news / Bihar Teacher Transfer: बिहार में फिर से 2151 शिक्षकों का तबादला, जल्द किया...

Bihar Teacher Transfer: बिहार में फिर से 2151 शिक्षकों का तबादला, जल्द किया जाएगा स्कूलों का आवंटन

30-Mar-2025 01:10 PM

By First Bihar

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से 2151 शिक्षकों का तबादला कर दिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। इन शिक्षकों के बीच अगले महीने के पहले सप्ताह में स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा। पत्नी की पदस्थापना के आधार पर पुरुष शिक्षकों का तबादला किया गया है।


दरअसल, बिहार में लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों का तबादला किया जा रहा है। सबसे पहले उन शिक्षकों का तबादला किया जा रहा है जिन्हें इसकी सख्त जरुरत है। आसाध्य रोग, दिव्यांगता, विधवा, पति की पदस्थापन के आधार पर तबादले किए जा रहे हैं। बीते 24 मार्च को भी 10225 शिक्षकों का तबादला किया गया था। अब एक बार फिर से शिक्षा विभाग ने 2151 शिक्षकों का तबादला कर दिया है।


इस बार 2151 पुरुष शिक्षकों को पत्नी की पदस्थापना के आधार पर तबादला किया गया है। कुल 2390 शिक्षकों ने पत्नी की पदस्थापना को आधार बनाते हुए तबादले के लिए आवेदन किया था, जिसमें 2151 शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा विभाग की सहमति मिली है। 


बाकी 239 शिक्षकों ने पटना जिला में पदस्थापना के लिए आवेदन किया था, जिसपर बाद में विचार करने का निर्णय लिया गया है। वहीं बाकी 2151 शिक्षकों को जिला आवंटन करने का निर्देश दिया गया है। इन शिक्षकों के बीच स्कूलों का आवंटन 10 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच कर दिया जाएगा। यह स्थानांतरण शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानांतरण माना जाएगा।