ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च

Home / bihar / patna-news / Bihar Teacher News: बिहार की महिला शिक्षकों से ACS एस. सिद्धार्थ ने क्या...

Bihar Teacher News: बिहार की महिला शिक्षकों से ACS एस. सिद्धार्थ ने क्या कहा...? यह जानना जरूरी है....

Bihar Teacher News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. एस. सिद्धार्थ ने महिला टीचर को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा है कि आज का दिन न केवल नारी शक्ति का उत्सव है, बल्कि आपके संघर्ष-समर्पण और सृजनात्मकता का नमन करने का दिन है.

08-Mar-2025 02:27 PM

By Viveka Nand

Bihar Teacher News:  बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सूबे के महिला शिक्षकों से महत्वपूर्ण बात कही है.  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ एस सिद्धार्थ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं . राज्य के शिक्षिकाओं के नाम पक्ष में अपर मुख्य सचिव ने  सभी सरकारी शिक्षाओं को संदेश दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. एस. सिद्धार्थ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा है कि आज का दिन न केवल नारी शक्ति का उत्सव है, बल्कि आपके संघर्ष-समर्पण और सृजनात्मकता का भी नमन करने का दिन है . आप अपने छात्रों को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें संवेदनशील, आत्मनिर्भर और नैतिक मूल्यों से संपन्न नागरिक के रूप में तैयार करती हैं. 

आपकी शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक ही सीमित नहीं होती, बल्कि अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व, नैतिकता और करुणा सिखाती हैं. आपके प्रेम और मार्गदर्शन में नन्हे और कोमल बच्चे आगे चलकर समाज के मजबूत स्तंभ बनते हैं. आपका धैर्य नेतृत्व क्षमता और प्रबंधन कौशल अतुलनीय है. परिवार को कुशलता से संभालने की आपकी कला एक विद्यालय को विद्यालय परिवार के रूप में परिणत करती है. सीमित संसाधनों में भी छात्र-छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा देने का आपका प्रयास प्रशंसनीय है.  

बिहार की बदलती शिक्षा प्रणाली में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है. अब आप एक शिक्षाविद् के साथ-साथ एक विचारक, प्रेरणा स्रोत और एक परिवर्तनकर्ता हैं. आपके द्वारा दी जा रही शिक्षा ही बिहार और देश के उज्जवल भविष्य की नई नींव रखेगी. शिक्षा विभाग की ओर से मैं आपके समर्पण को नमन करता हूं.