बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
18-Feb-2025 05:37 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Teacher News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के नियोजित शिक्षकों को विशिष्ठ शिक्षक बनने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अब इन शिक्षकों के पास सैलरी को लेकर बड़ी समस्या सामने आ गई है।
दरअसल, नालंदा के विशिष्ठ शिक्षकों को अभी तक जनवरी महीने की सैलरी नहीं मिली है। अब तो फरवरी का महीना भी खत्म होने वाला है। सैलरी नहीं मिलने के कारण इन विशिष्ठ शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव ने बताया कि पहले ईपीएफओ से वेतन अच्छादित था तो महीने के पहले सप्ताह में सैलरी मिल जाती था लेकिन अब परेशानी आ रही है।
नियोजित शिक्षक से अब विशिष्ठ शिक्षक बन जाने के बाद उनकी सैलरी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से कॉवर्ड होगी। शिक्षकों का पहले परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट बनेगा, इसके बाद बाद उनकी सैलरी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से कॉवर्ड होगी। विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक जिले के अधिकांश विशिष्ठ शिक्षकों के परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट जनरेट नहीं हो सका है। जिसके कारण सैलरी मिलने में अभी और समय लग सकता है।
शिक्षक नेताओं का कहना है कि जिला शिक्षा विभाग इस काम को लेकर तेजी नहीं दिखा रहा है। शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि विशिष्ठ शिक्षकों का वेतन जल्द से जल्द दिया जाए। सरकार लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन ले ताकि यह परेशानी दूर हो सके। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द उनका वेतन भुगतान नहीं होता है तो वह आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।