ब्रेकिंग न्यूज़

HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

Bihar Teacher News: BPSC TRE 3 के शिक्षकों के बीच स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू, 51389 टीचर्स की एक सप्ताह में तैनाती

Bihar Teacher News: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में चयनीत शिक्षकों के बीच स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अगले एक सप्ताह के भीतर 51389 टीचर्स की तैनाती विभिन्न स्कूलों में कर दी जाएगी.

03-May-2025 01:15 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Teacher News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के तहत चयनित 51,389 शिक्षकों को अब स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को पहले चरण में 11 जिलों के शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया गया।


दरअसल, शनिवार को शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 11 जिलों के शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया, जिसमें सबसे पहले अरवल जिले के शिक्षकों को तैनाती मिली। शिक्षा विभाग के अनुसार, स्कूल आवंटन की सूचना शिक्षकों को उनके मोबाइल पर SMS के माध्यम से भेजी जाएगी। 


अगले एक सप्ताह के भीतर सभी चयनित शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा। स्कूल आवंटन के बाद शिक्षकों के योगदान को लेकर अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इन निर्देशों के तहत संबंधित जिला पदाधिकारी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि शिक्षक समय पर योगदान करें।


बता दें कि तीसरे चरण के तहत मार्च माह में ही शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति-पत्र जारी कर दिए गए थे, जिसके बाद से ही वे अपने पदस्थापन का इंतजार कर रहे थे। शिक्षा विभाग ने शनिवार से तीसरे चरण के बहाल शिक्षकों के बीच स्कूलों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।