Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
24-May-2025 07:10 PM
By Viveka Nand
Bihar Teacher News: पुरूष शिक्षकों का ट्रांसफर कब होगा, जिन शिक्षकों ने पटना में पोस्टिंग मांगी है, उन शिक्षकों को कब स्थानांतरित कर पटना में पदस्थापित किया जायेगा ? इन तमाम सवालों का जवाब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने दिया है. शिक्षा की बात हर शनिवार के कार्यक्रम के एपिसोड-15 में अपर मुख्य सचिव ने विभाग की तैयारी के बारे में जानकारी दी है.
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य एस. सिद्धार्थ ने शिक्षा की बात हर शनिवार के कार्यक्रम में बोलते हुए पुरूष शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अब तक 1 लाख 30000 शिक्षकों का ट्रांसफर किया है. सबसे ज्यादा प्रेशर पटना को लेकर है. उन्होंने कहा कि पटना में शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर भारी दबाव है. यहां इतना ज्यादा दबाव है,... एक अनुमान से हम कहेंगे कि 15000 टीचर पटना का ऑप्शन दे चुके हैं. इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों को यहां पोस्टिंग देंगे तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि छात्र-शिक्षक का अनुपात कितना हो जाएगा, अजीब स्थिति हो जाएगी.
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि हम लोग पुरूष शिक्षकों को के स्थानांतरण को लेकर कोशिश कर रहे हैं. पुरुष शिक्षकों ने जहां-जहां ट्रांसफर मांगा है, हमने कोशिश की है. धीरे-धीरे जैसे-जैसे वैकेंसी आने लगेगी, हम लोग पुरुष शिक्षकों का भी ट्रांसफर करेंगे. हमने कभी यह नहीं कहा है कि पुरुष शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं करेंगे. स्थानांतरण में हम लोग शिक्षक-छात्र अनुपात और वैकेंसी देखते हैं. शिक्षकों को भी समझना चाहिए कि छात्रों पर क्या गुजरती है. अगर एक स्कूल में छह शिक्षक हैं, और चार का स्थानांतरण हो जायेगा तो सिर्फ दो शिक्षक बचेंगे. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा.
उन्होंने कहा कि पुरूष शिक्षकों का स्थानांतरण हो रहा है. लगभघ 7-8 हजार पुरूष शिक्षकों का स्थानांतरण हुई है. अन्य का भी भी स्थानांतरण किया जायेगा.