Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
15-May-2025 01:02 PM
By Viveka Nand
Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया है. सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेज पत्र में विभाग ने कहा है कि शिक्षकों का जब तक वेतन भुगतान नहीं होता है, आप सभी का वेतन नहीं मिलेगा.
शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक (प्रशासन) ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. जिसमें कहा है कि सभी कोटि के शिक्षकों के वेतन भुगतान के बाद ही जिला स्तरीय पदाधिकारी-कर्मियों का वेतन भुगतान होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखे पत्र में कहा गया है कि ऐसी सूचना मिल रही है कि विभिन्न जिलों में आवंटन के बाद भी कुछ शिक्षकों का वेतन भुगतान समय से नहीं किया जाता है. जिससे उनके परिवार पर प्रतिकूल असर पड़ता है.शिक्षकों का समय से वेतन भुगतान नहीं होने पर वह सीधे मुख्यालय के पदाधिकारी से संपर्क कर रहे हैं.
शिक्षा विभाग की प्राथमिकता सभी कोटि के शिक्षकों का समय से वेतन भुगतान करना है . इसकी पूर्ण जवाब देही जिला शिक्षा पदाधिकारी की है. यदि किसी शिक्षक का तकनीकी कारण से वेतन भुगतान नहीं हो रहा है तो जिला शिक्षा पदाधिकारी मुख्यालय के संबंधित अधिकारी से संपर्क कर वेतन भुगतान कराने के लिए जिम्मेदार हैं. अब सभी कोटि के शिक्षकों के वेतन भुगतान समय से करवाने के बाद ही जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों का वेतन भुगतान होगा.