ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Bihar Teacher News : टीचरों के आचरण या किसी भी तरह की गड़बड़ी...

Bihar Teacher News : टीचरों के आचरण या किसी भी तरह की गड़बड़ी पर यहां करें शिकायत; यहां दर्ज करें शिकायत

Bihar Teacher News : टोल फ्री नंबर के अलावा विभाग ने पांच अलग-अलग मोबाइल नंबर भी जारी किया है। इन सभी नंबरों पर शिक्षकों के आचरण, मध्याह्न भोजन

22-Jan-2025 12:39 PM

By First Bihar

Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर अब कहीं भी किसी भी तरह की बदहाली मिलने पर तुरंत शिकायत करने का प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया है। आइए जानते हैं इसको लेकर क्या अपडेट जारी किया गया है। इसके साथ ही इससे जुड़ें कुछ और भी अहम जानकारी। 


दरअसल, बिहार में शिक्षा विभाग ने छात्रों और उनको अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। विभाग की तरफ से टोल फ्री नंबर मुहैया कराया गया और इस टोल फ्री नंबर पर स्कूल में शिक्षकों के आचरण की शिकायत की जा सकती है। टोल फ्री नंबर के अलावा विभाग ने पांच अलग-अलग मोबाइल नंबर भी जारी किया है। इन सभी नंबरों पर शिक्षकों के आचरण, मध्यान भोजन, आधारभूत संरचना, परीक्षा और प्रमाणपत्रों आदि को लेकर इन नम्बरों पर शिकायत की जा सकती है।


वहीं छात्र-छात्राएं या अभिभावक टोल फ्री नंबर - 14417/18003454417 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर - 9229206201, 9229206202, 9229206203, 9229206204, 9229206205 है। इन नंबर पर कॉल करके आप किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इससे लोगों को काफी सुविधा भी हासिल हो सकेगी। 


इधर, बिहार के सरकारी स्कूलों में मिड डे मिल योजना को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें 65 बच्चों को भोजन देने के बावजूद 315 बच्चों की उपस्थिति दिखाकर सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया गया. यह घोटाला भोजपुर जिला में ब्रह्मपुर प्रखंड के देवकुली मध्य विद्यालय से जुड़ा है, जहां प्रधानाध्यापक तेज कुमार के खिलाफ शिकायत मिलने पर विभागीय जांच की गई।