ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड

Train News: बिहार के इस रूट पर चलने वाली 04 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अविध में विस्तार, यात्रियों की मांग पर रेलवे का फैसला

Train News: रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए बिहार से चलने वाली 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि में विस्तार किया है। अब ये ट्रेनें सितंबर से दिसंबर 2025 तक सप्ताह के निश्चित दिनों पर चलेंगी।

21-Aug-2025 05:31 PM

By FIRST BIHAR

Train News: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनके सुविधाजनक आवागमन हेतु चलायी जा रही 04 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अविध में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। जिनका विवरण निम्नानुसार है.. 


बख्तियारपुर-झाझा-आसनसोल-भुवनेश्वर के रास्ते चलायी जा रही ट्रेन -        

1. गाड़ी सं. 06085 एरणाकुलम-पटना स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे एरणाकुलम से 29.08.2025 से 28.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलायी जाएगी । 

2. गाड़ी सं. 06086 पटना-एरणाकुलम स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे पटना से 01.09.2025 से 01.12.2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जाएगी । 


समस्तीपुर-बरौनी-मोकामा-पटना-डीडीयू के रास्ते चलायी जा रही ट्रेन -

3. गाड़ी सं. 06211 मैसूर-दरभंगा स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे मैसूर से 02.09.2025 से 23.12.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को चलायी जाएगी । 

4. गाड़ी सं. 06212 दरभंगा-मैसूर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे दरभंगा से 06.09.2025 से 27.12.2025 तक प्रत्येक शनिवार को चलायी जाएगी । 


पाटलिपुत्र-दानापुर-डीडीयू के रास्ते चलायी जा रही ट्रेनें -

5. गाड़ी सं. 07315 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे हुब्बल्लि  से 01.09.2025 से 22.12.2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जाएगी । 

6. गाड़ी सं. 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे मुजफ्फरपुर से 04.09.2025 से 25.12.2025 तक प्रत्येक गुरूवार को चलायी जाएगी ।  


7. गाड़ी सं. 07311 वास्को द गामा-मुजफ्फरपुर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे वास्को द गामा से 08.09.2025 से 22.12.2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जाएगी । 

8. गाड़ी सं. 07312 मुजफ्फरपुर-वास्को द गामा स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे मुजफ्फरपुर से 11.09.2025 से 25.12.2025 तक प्रत्येक गुरूवार को चलायी जाएगी ।