ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / BIHAR: 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा विशेष राजस्व महाअभियान, घर-घर पहुंचेगी...

BIHAR: 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा विशेष राजस्व महाअभियान, घर-घर पहुंचेगी जमाबंदी की प्रति

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 16 अगस्त से 20 सितंबर तक विशेष अभियान चलाएगा। घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति और आवेदन वितरित किए जाएंगे।

02-Aug-2025 05:21 PM

By First Bihar

PATNA: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आगामी 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राज्यभर में एक विशेष राजस्व महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य भूमि संबंधी मामलों में तीव्रता, पारदर्शिता एवं जनता को सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अभियान के अंतर्गत डिजिटाइज्ड जमाबंदियों की त्रुटियों में सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार नामांतरण और संयुक्त संपत्तियों के बंटवारा नामांतरण के लिए आवेदन लिए जाएंगे।


इस दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की टीम घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रति एवं आवेदन प्रपत्रों का वितरण करेगी। इसके बाद हल्का स्तर पर शिविर लगाकर आवेदन और दस्तावेजों का संकलन किया जाएगा। इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्तर के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और सेवा संघों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में आगामी 10 अगस्त (रविवार) को पूर्वाह्न 10:30 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह करेंगे। 


इस बैठक में बिहार प्रशासनिक सेवा संघ, बिहार राजस्व सेवा संघ, यूनाइटेड राजस्व सेवा संघ, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी संघ, मुखिया संघ, पंच-सरपंच संघ, ग्राम कचहरी सचिव संघ, पंचायत सचिव संघ, बिहार राजस्व अमीन संघ, बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोपगुट),  बिहार राज्य जिला परिषद संघ, वार्ड सदस्य संघ और ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान विभाग के वरीय अधिकारीगण भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी आमंत्रित संगठनों एवं संघों से उनके सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि इस अभियान का संचालन और अधिक सुदृढ़, समन्वित और प्रभावी तरीके से किया जा सके।