Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
23-Feb-2026 04:56 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार की चार स्मार्ट सिटी पटना, बिहारशरीफ, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक व्यवस्था अब हाईटेक होने जा रही है। इन शहरों में एडेप्टिव एआई कैमरे लगाए जाएंगे, जो सिर्फ निगरानी ही नहीं बल्कि ट्रैफिक को स्मार्ट तरीके से नियंत्रित करेंगे।
पुलिस मुख्यालय ने इसका प्रस्ताव परिवहन विभाग को भेज दिया है और संबंधित शहरों में सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है। मंजूरी मिलते ही इंस्टॉलेशन शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि इससे जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलेगी।
पटना में 28 प्रमुख चौराहों पर एआई कैमरे लगाए जाएंगे। यह सिस्टम रीयल-टाइम में वाहनों के दबाव को मापेगा। जिस दिशा में गाड़ियों की संख्या अधिक होगी, वहां सिग्नल का समय बढ़ जाएगा, जबकि कम ट्रैफिक वाली दिशा में सिग्नल जल्दी बदल जाएगा। इससे ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा और अनावश्यक रुकावट कम होगी।
ये कैमरे पारंपरिक सीसीटीवी से अलग होंगे। ये सिर्फ रिकॉर्डिंग नहीं करेंगे, बल्कि नियम तोड़ने वालों का तुरंत ई-चालान जारी करेंगे। हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना, मोबाइल पर बात करना, गलत दिशा में वाहन चलाना और ट्रिपल राइडिंग सहित 14 प्रकार के उल्लंघनों पर कार्रवाई होगी।
देश के कई बड़े शहर बंगलूरु, अहमदाबाद, नोएडा, दिल्ली, विशाखापट्टनम, हैदराबाद और गुरुग्राम में यह तकनीक पहले से लागू है और सकारात्मक परिणाम मिले हैं। इन्हीं शहरों के अध्ययन के बाद बिहार में इसे लागू करने का निर्णय लिया गया।
एडीजी ट्रैफिक सुधांशु कुमार के अनुसार, इस तकनीक से सड़क हादसों में 25 प्रतिशत तक कमी और जुर्माना वसूली में 50 प्रतिशत तक सुधार की उम्मीद है। पटना के डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर, गांधी मैदान, हाईकोर्ट मोड़, कुर्जी मोड़, दीघा-आशियाना और जेपी गोलंबर जैसे व्यस्त इलाकों में यह प्रणाली विशेष प्रभाव डालेगी।