बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
30-Jun-2025 10:39 PM
By First Bihar
PATNA: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में तबादले का दौर जारी है। इधर लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला बड़े पैमाने में हो रहा है। सोमवार को 11 व्याख्याता का तबादला शिक्षा विभाग ने किया है। इसके बाद अब बड़े पैमाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों का तबादला शिक्षा विभाग ने किया है। मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को पटना में बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड में पदस्थापित किया गया है।
पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार का तबादला माध्यमिक शिक्षा में उपनिदेशक के पद पर हुआ है। जहानाबाद की जिला शिक्षा पदाधिकारी रश्मि रेखा को राज्य अपीलीय प्राधिकार पटना में सचिव बनाया गया है। पटना में तैनात राज्य अपीलीय प्राधिकार की सचिव स्मिता भारती को बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड पटना की कमान सौंपी गयी है। विभिन्न जिलों में तैनात जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों का बडे पैमाने पर तबादला किया गया है। इन्हें एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है। नीचे देखिये तबादले की पूरी लिस्ट..









