बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
09-Aug-2025 10:03 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police Alert: स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर के जिलों, विशेष रूप से पटना सहित सीमावर्ती क्षेत्रों को सुरक्षा अलर्ट पर रखा है। सभी एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि संवेदनशील और सार्वजनिक स्थलों पर चौकसी बढ़ाई जाए और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।
पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। सादे कपड़ों में पुलिस बल को बाजार, भीड़-भाड़ वाले इलाके और रेलवे परिसरों में तैनात किया जाएगा। आतंकवाद निरोधक दस्ता को भी विशेष सतर्कता में रखा गया है। सीमावर्ती जिलों में गहन पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
ADG विधि-व्यवस्था ने सभी IG, DIG और जिलों के SP को भेजे अलर्ट में निर्देश दिया है कि महाबोधि मंदिर (बोधगया), हरमंदिर साहिब (पटना सिटी), महावीर मंदिर (पटना) जैसे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो। असामाजिक और संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। जरूरत पड़ने पर तुरंत जांच-पड़ताल सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त, शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट बनाकर वाहनों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पुलिस की विशेष तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में जिला पुलिस बल के साथ-साथ बिहार सशस्त्र पुलिस बल की भी तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और विधि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...