दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-Nov-2025 08:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Promotion: बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए सचिवालय सेवा के 855 अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, 31 उपसचिवों को संयुक्त सचिव, 79 अवर सचिवों को उपसचिव, 226 प्रशाखा पदाधिकारियों को अवर सचिव तथा 519 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रशाखा पदाधिकारी पद पर प्रोन्नत किया गया है। बिहार सचिवालय सेवा संघ की पहल पर यह निर्णय लिया गया है।
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर प्रोन्नति की मांग की थी। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा सकारात्मक रुख अपनाए जाने पर संघ ने आभार व्यक्त किया है।
संघ के अध्यक्ष आदर्श वैभव, महासचिव राणा रणजीत कुमार, वरुण पांडे और संजीव तिवारी ने कहा कि प्रोन्नति मिलने के बाद सचिवालय सेवा के अधिकारी दोगुने उत्साह और निष्ठा के साथ सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।
संघ ने बताया कि पूर्व में सचिवालय सेवा में प्रोन्नति के अवसर सीमित थे, लेकिन अक्टूबर 2025 में पदों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद अब 855 अधिकारियों को इसका लाभ मिल सका है। इस निर्णय से पूरे सचिवालय में उत्साह का माहौल है।