घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति एक साथ 2 JCB लेकर मटकोर करने पहुंचीं दूल्हे की दोनों बुआ, हाईटेक अंदाज में पूरी हुई रस्म, इलाके में चर्चा का विषय Bihar Road Accident: दर्दनाक हादसे में गई युवक की जान, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा WhatsApp SIM Verification India: SIM हटाते ही बंद हो जाएगा WhatsApp! भारत में जल्द लागू होने जा रहा नया सिम-बाइंडिंग फीचर, जानें क्या बदलेगा क्या बिहार में यही शराबबंदी है? तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे धंधेबाज, अब ट्रेन की बोगी के नीचे छुपाकर शराब की तस्करी Bihar Road Project: बिहार को मिलेगा एक और सिक्स लेन एक्सप्रेसवे का तोहफा, इन पांच जिलों की बदलेगी तस्वीर Kerala Name Change: अब इस नाम से जाना जाएगा केरल, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी
24-Feb-2026 03:04 PM
By First Bihar
Bihar school attack : बाढ़ प्रखंड के इब्राहिमपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नया टोला इब्राहिमपुर में हाल ही में एक शिक्षक द्वारा महिला पर मारपीट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 31 सेकंड लंबा यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा होने के बाद शिक्षा जगत और आम जनता में चिंता का विषय बन गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला किसी बात को लेकर शिक्षक से बहस करती हैं। बहस के दौरान महिला तेज आवाज में अपने बात कहती हैं, लेकिन इसी बीच विद्यालय के एक शिक्षक ने गुस्से में आकर महिला पर कई बार डंडे से प्रहार किया। इस दृश्य ने न केवल महिला की सुरक्षा को खतरे में डाला बल्कि शिक्षक के पेशेवर और नैतिक कर्तव्य पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि को लेकर फर्स्ट बिहार के संवाददाता ने विद्यालय का दौरा किया और पाया कि यह घटना सही है और यह \ वास्तव में बाढ़ प्रखंड के इब्राहिमपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय नया टोला में हुई है। इस विद्यालय में कुल पांच शिक्षक और शिक्षिकाएं पदस्थापित हैं, लेकिन जांच के दौरान बच्चों की उपस्थिति लगभग शून्य पाई गई।
वीडियो में दिखाए गए शिक्षक का नाम गौतम कुमार बताया गया है। जब उनसे महिला पर हाथ उठाने और मारपीट के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने किसी भी तरह का बयान देने से इनकार कर दिया। वहीं महिला की पहचान और शिक्षक के खिलाफ उनके गुस्से के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
इस मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बाढ़, अमित कुमार से संपर्क किया गया। उन्होंने खुद को मैट्रिक परीक्षा में ड्यूटी पर होने की बात बताते हुए इस घटना पर कोई जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया और कहा कि 25 फरवरी के बाद ही इस मामले पर बात की जा सकेगी। ऐसे में इस मामले की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। लेकिन,इस तरह के मामले सामने से यह स्पष्ट होता है कि शिक्षा विभाग ने इस गंभीर घटना पर अभी तक कोई सक्रिय कदम नहीं उठाया है।
इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे पहला सवाल यह कि महिला कौन थी और वह शिक्षक के साथ इतनी जोरदार बहस क्यों कर रही थी। दूसरा, कई अन्य शिक्षक और शिक्षिकाओं की मौजूदगी में आरोपी शिक्षक ने महिला पर हाथ क्यों उठाया। तीसरा, क्या विद्यालय में छात्रों की अनुपस्थिति और प्रशासनिक लापरवाही इस घटना के पीछे कोई भूमिका निभा रही है।
वर्तमान स्थिति में शिक्षक गौतम कुमार आरोपों के घेरे में हैं और वायरल वीडियो ने उनके पेशेवर मर्यादा को पूरी तरह से चुनौती दी है। शिक्षा विभाग की सुस्ती और घटना पर त्वरित कार्रवाई न करने की स्थिति ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है।
आम जनता और शिक्षा विशेषज्ञ यह सवाल कर रहे हैं कि क्या ऐसे मामलों में शिक्षा विभाग की ओर से गंभीर कदम उठाए जाएंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कौन से सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे।इस समय तक, वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ रखा है और लोग घटना के प्रति चिंता जता रहे हैं। वीडियो में दिखाए गए इस विवाद ने शिक्षक के पेशेवर आचार और विद्यालय की सुरक्षा दोनों को चुनौती दी है।