Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
08-Jun-2025 04:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar School News: बिहार सरकार ने राज्य के 43,779 प्रारंभिक विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित करने की योजना को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है और इसे वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही लागू करने का निर्देश दिया गया है।
इस योजना के तहत बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निर्माण निगम द्वारा विद्यालयों में नए हॉल का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें पुस्तकालय संचालित होंगे। योजना के लिए 134.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के एक अधिकारी के अनुसार, यह योजना समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाई जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए आवश्यक वित्तीय सहायता भी मुहैया कराई गई है। जिन स्कूलों में पुस्तकालय के लिए हॉल का निर्माण होना है, उन विद्यालयों को चिह्नित कर एक सप्ताह के भीतर सूची सौंपने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, जिन स्कूलों में पहले से पुस्तकालय हैं, उन्हें अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही, इन सभी पुस्तकालयों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति भी की जाएगी। इसके लिए नई नियमावली तैयार की जा चुकी है, जिसे जून के अंत तक लागू किया जाएगा। नियुक्ति से संबंधित नियमावली को स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को भेजा गया है। साथ ही नए पदों के सृजन का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।