Bihar News: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 29 सीनियर डिप्टी कलक्टर को DCLR का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के वरीय उप समाहर्ताओं को अपने काम के अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सरकार के इस फैसले के बाद सदर अनुमंडलों में अब दो डीसीएलआर रहेंगे। 29 अफसरों की सदर सबडिवीजन-2 में तैनाती हुई है। इसके अलावा अंचलों को भी दो भागों में बांटा गया है।