Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !
12-Jul-2025 03:57 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के ग्रामीण इलाकों की सूरत लगातार बदल रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत राज्यभर में कुल 2941.159 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी, जिनमें से अबतक 2070.179 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।
इस योजना पर अब तक 1538.56 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह पहल राज्य के सुदूर गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जाता है। मुख्यमंत्री कई मौकों पर यह स्पष्ट कर चुके हैं कि गांव की तरक्की के बिना राज्य की प्रगति अधूरी है।
मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत समस्तीपुर में अबतक 134.04 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है, जिसपर 10195.96 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इसके बाद मधुबनी जिले में 124.38 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूर्ण किया गया है, जिसपर 10709.34 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। साथ ही दरभंगा में 113.98 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो चुका है। इसपर 7243.01 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
गयाजी में 108.41 किलोमीटर, पश्चिम चंपारण में 88.86 किलोमीटर, भागलपुर में 85.92 किलोमीटर, सीतामढ़ी में 83.63 किलोमीटर, मुजफ्फरपुर में 82.06 किलोमीटर, वैशाली में 79.63 किलोमीटर, पूर्वी चंपारण में 71.80 किलोमीटर, सारण में 71.26 किलोमीटर और कटिहार में 70.85 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हो चुका है।
गांवों के विकास को लेकर हमेशा सजग रहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की व्यक्तिगत रुचि और अधिकारियों को लगातार दिए गये दिशा-निर्देश का ही परिणाम है कि यह योजना तय समय सीमा के भीतर तेजी से आगे बढ़ रही है। नीतीश सरकार की प्राथमिकता रही है कि राज्य का कोई भी कोना सड़क और संपर्क सुविधा से वंचित न रहे। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल आवागमन बेहतर होगा बल्कि कृषि, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी सहज और सुनिश्चित हो सकेगी।