इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ
14-Jan-2026 08:26 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार सरकार ने ग्रामीण इलाकों में सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब शहरी सड़कों की तरह ग्रामीण सड़कों पर भी दुर्घटना में घायल लोगों को सरकार की ओर से तुरंत मदद मिलेगी। यह निर्णय हाल ही में दिल्ली में आयोजित देशभर के परिवहन मंत्रियों की बैठक में लिया गया। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में योजना की जानकारी दी।
मंत्री ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में इलाज के लिए अब डेढ़ लाख रुपये तक की कैशलेस सहायता दी जाएगी। इसका लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोग उठा सकेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है ‘गोल्डन ऑवर’ में समय पर इलाज सुनिश्चित करना, क्योंकि दुर्घटना के तुरंत बाद इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है। खासकर ग्रामीण इलाकों में, जहां अस्पताल तक पहुंचने में समय लगता है, यह कदम बेहद मददगार साबित होगा।
सरकार ने राहगीरों और मददगारों को प्रोत्साहित करने के लिए भी बड़ा फैसला लिया है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले किसी भी राहगीर को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अक्सर लोग कानूनी परेशानियों के डर से मदद नहीं करते। इस योजना से लोगों में मदद की भावना बढ़ेगी और घायल व्यक्ति समय पर अस्पताल पहुंच सकेगा।
परिवहन विभाग जल्द ही इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में कैशलेस सुविधा मिलने से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इस कदम से ग्रामीण इलाकों में सड़क सुरक्षा और राहत दोनों में सुधार होगा। साथ ही, लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और हादसों के तुरंत बाद राहत कार्य तेज होगा। सरकार का कहना है कि यह योजना बिहार में सड़क हादसों की रोकथाम और पीड़ितों की सुरक्षा दोनों के लिए अहम साबित होगी।