ब्रेकिंग न्यूज़

सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Bihar News: बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात: बंगाल और महाराष्ट्र का सफर होगा आसान, जानिए रुट और टाइम-टेबल Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस बेगूसराय में भोजपुरी के अश्लील गानों पर पिस्टल लहराते डांसर का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट

77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित

बिहार में सड़क सुरक्षा अभियान-2026 के तहत 77,926 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि हेलमेट, सीटबेल्ट जांच, चालकों की नेत्र जांच और सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

बिहार न्यूज

19-Feb-2026 05:16 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 77,926 शिक्षण संस्थानों में छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा चुका है। यह अभियान आगे भी शिक्षण संस्थानों में निरंतर आयोजित किया जाता रहेगा। पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान 2026 कार्यक्रम में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने दी। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हर साल 1 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और इसे निभाने से ही सभी सुरक्षित रह सकते हैं। 


सभी सरकारी, निजी एवं स्कूली वाहन चालकों का नेत्र जांच

परिवहन विभाग मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार जागरूकता कायक्रम चलाये जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में हेलमेट न पहनने, सीटबेल्ट न लगाने आदि नियमों की उल्लंघन करने पर 4 लाख 47 हजार से अधिक चालान जारी किए गए हैं। सड़क सुरक्षा माह के दौरान करीब 1,800 चालकों की नेत्र जांच की गई एवं चश्मा वितरण किया गया। साथ ही 264 यूनिट रक्तदान भी सुनिश्चित किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी, निजी और स्कूली वाहन चालकों का नेत्र जांच अनिवार्य हो और स्वस्थ नेत्र प्रमाण-पत्र जारी किया जाए। स्कूलों और जिलों में वर्चुअल रियलिटी(वीआर) मशीन के जरिए दिखाया जाएगा कि हेलमेट पहनना कैसे जीवन रक्षा करता है।  


एक माह में 1.40 लाख वाहनों का पंजीकरण

उन्होंने बताया कि एक महीने में रिकॉर्ड 1 लाख 40 हजार वाहनों का पंजीकरण और 83 हजार ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए हैं। बिहार देश के लिए नए सकारात्मक उदाहरण पेश कर रहा है। यहां पहली बार महिलाएं पिंक बस चलाने जा रहीं हैं।  


हर शनिवार निजी बस चालकों की ट्रेनिंग  

परिवहन विभाग के सचिव श्री राज कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य लोगों को यातायात कर्तव्यों का बोध कराना है। विभाग दंड के साथ-साथ जागरूकता पर भी जोर दे रहा है। सभी जिलों में हर शनिवार निजी बस चालकों की ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि क्षणिक खुशी के लिए स्टंटबाजी न करें, इससे जान जा सकती है। बिहार देश का पहला राज्य है जहां 1000 से अधिक गुड सेमेरिटन हैं। जल्द ही सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए कैशलेस उपचार योजना लागू होगी। हाल ही में 10 हजार से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड और 500 से अधिक रद्द किए गए हैं। सड़क सुरक्षा पूरे साल व्यवहार का हिस्सा बने, यह सिर्फ कुछ दिनों का अभियान नहीं होना चाहिए।  


पिंक बस चालकों को नियुक्ति पत्र  

कार्यक्रम में छह महादलित महिला चालकों रागिनी कुमारी, सरस्वती कुमारी, आरती कुमारी, बेबी, गायत्री कुमारी और अनीता कुमारी को हेवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) की नियुक्ति पत्र और सम्मान दिया गया। इसके अलावा 5 गुड सेमेरिटन (राहवीरों) को सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए 25-25 हजार रुपये का चेक, प्रमाण-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 


एसडीआरएफ ने दी आपातकालीन ट्रेनिंग  

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए सड़क सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर वीडियो प्रदर्शन किया गया और सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। एसडीआरएफ ने सीपीआर और आपातकालीन उपचार की ट्रेनिंग दी।


उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

राज्य एवं जिला स्तर पर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर डीटीओ, एडीटीओ, एमवीआई, ईएसआई और अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।  


कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० यू० के० मिश्र, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पी० एन० राय, कौशल किशोर मिश्रा, नरेन्द्र कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, शम्भु दत्त झा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, परिवहन विभाग के अपर सचिव, प्रवीण कुमार, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक (यातायात), सुशांत कुमार सरोज, अपर सचिव कृत्यानंदन रंजन, पुलिस अधीक्षक (यातायात) सागर कुमार, संयुक्त सचिव इंदु कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।