BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
18-Feb-2026 05:28 PM
By Viveka Nand
Bihar Road: पथ निर्माण विभाग ने एक और ठेकेदार की कंपनी को 10 वर्षों के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया है. कार्यपालक अभियंता की अनुशंसा पर विभाग ने यह निर्णय लिया है. पटना के संवेदक Hopecon Infra Projects Pvt. Ltd.को समय पर सड़क निर्माण नहीं करने पर यह दंड दिया गया है.
सड़क निर्माण नहीं करने पर 10 सालों के लिए ब्लैक लिस्ट
पथ प्रमंडल, दरभंगा अन्तर्गत Baheri PWD Road Jhajhari Chowk to Sirua via Bhachhi Ujaina Road in Baheri Block पथ में लंबाई-9.41 कि0मी0 में निर्धारित अवधि के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं लाने एवं बार-बार दिये गये निदेश के बावजूद संवेदक Hopecon Infra Projects Pvt. Ltd ने उदासीन रवैया अपनाया. साथ ही कार्य पूरा नहीं करने के कारण कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, दरभंगा ने एकरारनामा विखंडित कर दिया. साथ ही बिहार ठीकेदारी निबंधन नियमावली, 2007 के तहत काली सूची में डालने की अनुशंसा की गई। इस आलोक में संवेदक से स्पष्टीकरण की मांग की गई. संवेदक ने जो स्पष्टीकरण उपलब्ध कराया, उससे विभाग संतुष्ट नहीं हुआ।
अभियंता प्रमुख ने जारी किया आदेश
निर्धारित अवधि के दौरान ठेकेदार द्वारा काम में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने, उदासीन रवैया अपनाने तथा कार्य पूरा नहीं करने के कारण बिहार ठीकेदारी निबंधन नियमावली 2007 के तहत संवेदक Hopecon Infra Projects Pvt. Ltd. (निबंधन सं0-1210026 श्रेणी-01) को 10 (दस) वर्षों के लिए कालीकृत किया गया. पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने यह आदेश जारी किया है.