ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार के इस जिले में सड़क के विकास पर खर्च होंगे...

Bihar News: बिहार के इस जिले में सड़क के विकास पर खर्च होंगे इतने करोड़, नीतीश सरकार ने दी मंजूरी

Bihar News: बिहार सरकार ने सीवान जिले में सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण पर 22 करोड़ से ज्यादा खर्च करने की योजना बनाई है। यह परियोजना 2025-26 तक पूरी होगी और स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

31-Aug-2025 01:37 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सीवान जिले के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पथ प्रमंडल, सीवान अंतर्गत सीवान-सिसवन पथ से चैनपुर रसूदपुर पथ भाया बवनदही पॉलिटेक्निक कॉलेज पथ के चैनेज 0+00 से चैनेज 3+40 (कुल लंबाई 3.400 कि.मी.) तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि इस योजना पर कुल 22 करोड़ 22 लाख 48 हजार रुपये की लागत आएगी। परियोजना का निष्पादन पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल सीवान द्वारा कराया जाएगा। कार्य का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2025-26 निर्धारित किया गया है। इस परियोजना से सीवान, सिसवन, चैनपुर, रसूदपुर एवं आसपास के इलाकों के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों, खासकर बवनदही पॉलिटेक्निक कॉलेज से जुड़ाव भी और सुदृढ़ होगा।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। यही वजह है कि बिहार में सड़कों का मजबूत और बड़ा नेटवर्क तैयार हुआ है। बिहार के शानदार सड़कों की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। इसी कड़ी में सीवान-सिसवन पथ से चैनपुर रसूदपुर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है।