Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
07-Mar-2026 08:31 AM
By First Bihar
Bihar News : बिहार के कैमूर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा यूपी सीमा के पास उस समय हुआ जब दोनों बाइक से दिलदारनगर जा रहे थे। आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों की जान चली गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं दोनों गांवों में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पास उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित घरोहिया गांव के एक पेट्रोल पंप के समीप हुआ। मृतकों की पहचान महुवर गांव निवासी पप्पू राम और बिशनपुरा गांव निवासी निरंजन राम के रूप में की गई है। दोनों आपस में मामा-भांजे बताए जा रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर दोनों बाइक से किसी काम के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर जा रहे थे। रास्ते में घरोहिया गांव के पास एक पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही जमानिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
मृतक पप्पू राम के भाई बाबूलाल राम ने बताया कि परिवार में तीन भाई हैं। करीब छह महीने पहले ही पप्पू राम बाहर प्रदेश में नौकरी करने के बाद घर लौटे थे। घर आने के बाद वह परिवार के साथ ही रह रहे थे। बाबूलाल राम ने बताया कि उनके बड़े भाई सूबेदार राम उर्फ डब्बू राम मवेशियों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं, जबकि वह खुद महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही बाबूलाल राम भी महाराष्ट्र से अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि पप्पू राम का बेटा हैदराबाद में रहता है। जैसे ही उसे पिता की मौत की सूचना मिली, वह भी तुरंत ट्रेन से अपने गांव के लिए निकल पड़ा। परिवार के अन्य सदस्य भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं और पूरे घर में मातम का माहौल है।
वहीं निरंजन राम के परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों के अनुसार निरंजन राम काफी मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद महुवर और बिशनपुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों का स्वभाव बहुत अच्छा था और वे गांव में सभी के साथ मिलजुलकर रहते थे। अचानक हुई इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में हर तरफ मातम पसरा हुआ है।