बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
02-Feb-2026 10:23 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में हड़ताल पर गए अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सख्त कदम उठाए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नो वर्क-नो पे लागू करने का निर्देश देते हुए सभी हड़ताली कर्मियों से सरकारी गाड़ी, ऑफिस की चाबी और डोंगल लौटाने को कहा है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने यह भी कहा है कि हड़ताल खत्म होने तक अंचल कार्यालयों के कामकाज को चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालयों में जमीन से संबंधित कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए BDO या DCLR को RO का प्रभार दिया जाएगा। अनुपस्थित रहने वाले दिनों का वेतन हड़ताली कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।
बता दें कि सोमवार देर शाम हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगें रखी। विजय सिन्हा ने आश्वासन दिया कि किसी अधिकारी के साथ अन्याय नहीं होगा और तुरंत प्रभाव से तीन सदस्यीय जांच कमिटी गठित करने का निर्देश दिया, जो पूरे मामले की समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपेगी।
वार्ता के बाद डिप्टी सीएम ने हड़ताल समाप्त होने का दावा किया, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, हड़ताल पूरी तरह खत्म नहीं होगी। दरअसल राज्य सरकार ने अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी का पद सृजित करने का निर्णय लिया है। इससे मौजूदा CO और RO को आशंका है कि उनके प्रमोशन और अन्य लाभ प्रभावित होंगे। इसी कारण राजस्व कर्मियों और पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था।