बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
24-Jun-2025 10:06 PM
By First Bihar
PATNA:बिहार में चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले बिहार में तबादले का दौर जारी है। बड़े पैमाने पर ग्रामीण विकास पदाधिकारी(RDO) का ट्रांसफर किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना आज ही जारी की है। कार्यहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक साथ 27 ग्रामीण विकास पदाधिकारी यानि Rural Development Officer का तबादला एक जिले से दूसरे जिले में किया गया है।
वैसे पदाधिकारी जिनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वे ग्रामीण विकास विभाग में अपना योगदाना देना सुनिश्चित करेंगे। वही जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है वो नव पदस्थापित प्रखंड में योगदान करेंगे और प्रभार ग्रहण करना सुनिश्चित करेंगे। योगदान एवं प्रभार का प्रतिवेदन विभागीय ईमेल पर भेजेंगे। नव अधिसूचित पदाधिकारी के जुलाई महीने के वेतन का भुगतान नये पदस्थापित प्रखंड से किया जाएगा। नव पदस्थापित पदाधिकारी अपना डिजिटल सिग्नेचर रजिस्ट्रर करने का कार्य स्टेट एमआईएस नोडल ऑफिसर के माध्यम से करेंगे। महामहिम राज्यपाल के आदेश से सरकार के संयुक्त सचिव मन्जु प्रसाद ने अधिसूचना जारी की है। जिन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, तबादले की लिस्ट नीचे देखें...




