Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए रक्षा बंधन के पावन पर अब सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि दो दिन 9 और 10 अगस्त को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी।


रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा महिलाओं/छात्राओं को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की परिचालित सभी बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा की  दी जा रही है।  बसों में सफर करने के लिए महिलाओं और छात्राओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा 9 अगस्त (शनिवार) सुबह 6 बजे से 10 अगस्त (रविवार) देर शाम तक लागू रहेगी।


इस पहल के तहत, सभी आयुवर्ग की महिलाएं, चाहे वे छात्राएं हों या कामकाजी, बिना टिकट के निगम की पिंक, साधारण और डीलक्स बसों में यात्रा कर सकेंगी। इन बसों का छ: क्षेत्रीय कार्यालय यथा: पटना, गया, मुजफ्फऱपुर, दरभंगा एवं पूर्णिया से विभिन्न मार्गों परिचालन किया जा रहा है।