तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
16-Mar-2026 09:19 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता नितिन नवीन, जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के महासचिव शिवेश राम राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। पांचवीं सीट के उम्मीदवार शिवेश राम को सबसे अधिक विधायकों के वोट मिले। राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है।
चुनाव आयोग ने बिहार की 5 राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव नतीजे जारी किया। दूसरी वरीयता के आधार पर बीजेपी के उम्मीदवार शिवेश कुमार ने आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह के खिलाफ जीत दर्ज की। शिवेश राम को टोटल वैल्यू का वोट 4202 मिला। वही एडी सिंह को टोटल वैल्यू ऑफ वोट 3700 मिला।
एडी सिंह को पहली वरीयता के 37 वोट मिले थे। शिवेश कुमार को पहली वरीयता के 30 वोट मिले थे। लेकिन दूसरे वरीयता के वोटो में शिवेश राम के पास टोटल वैल्यू ऑफ वोट बढ़ गए। जबकि एडी सिंह को दूसरी वरीयता का एक भी वोट नहीं मिला।
वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 44 विधायकों का वोट मिला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को 44 विधायकों का वोट मिला। उपेंद्र कुशवाहा को 42 विधायकों का वोट मिला जबकि रामनाथ ठाकुर को 42 विधायकों का वोट मिला।
