ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / bihar / patna-news / बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल,...

बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे

बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जीत के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया और विजयी नेताओं को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

16-Mar-2026 09:29 PM

By First Bihar

PATNA: राज्यसभा की पांचों सीटों पर चुनाव जीतने के बाद एनडीए में खुशी की लहर दौड़ गयी। जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को कार्यकर्ता बधाई देने के लिए पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को माला पहनाया और जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। 


बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता नितिन नवीन, जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के महासचिव शिवेश राम राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। पांचवीं सीट के उम्मीदवार शिवेश राम को सबसे अधिक विधायकों के वोट मिले। 


जय श्रीराम से बीजेपी दफ्तर गूंज उठा। महिलाओं ने एक सूर में एनडीए जिंदाबाद और भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाया। बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार, नितिन नबीन, उपेन्द्र कुशवाहा, शिवेश राम और रामनाथ ठाकुर को राज्यसभा की जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी। एनडीए कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। 


नितिन नबीन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूरे एनडीए की टीम ने एकजुटता के साथ मजबूत प्रदर्शन किया है। बिहार की 14 करोड़ आवाम एनडीए के साथ है। मुझे पहली बार राज्यसभा जाने का मौका मिला है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता को आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे देश के संसद में संसद के सदस्य के रूप में काम करने का मौका दिया है। अब देश के संसद में बिहार के विकास के लिए आवाज उठाऊंगा। इस जीत के लिए एनडीए के तमाम साथियों को धन्यवाद और शुभकामनाएं देता हूं।