ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / bihar / patna-news / Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले–...

Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत

राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने पांचों सीटों पर जीत दर्ज की है। जेडीयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और गठबंधन की मजबूत रणनीति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि एनडीए के विजयी उम्मीदवार राज्यसभा में बिहार

16-Mar-2026 07:24 PM

By First Bihar

Bihar News: राज्यसभा चुनाव में पांचों सीट पर एनडीए प्रत्याशी ने जीत दर्ज की. इसके बाद एनडीए खेमे में खुशी की लहर है. बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पाँचों उम्मीदवारों की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और सटीक राजनीतिक रणनीति का एक बार फिर स्पष्ट प्रमाण है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गठबंधन की मजबूती और समन्वय ने इस जीत को सुनिश्चित किया है। रंजीत झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और राजनीतिक सूझबूझ के कारण ही बिहार की राजनीति में स्थिरता और विकास की धारा निरंतर मजबूत हुई है। राज्यसभा चुनाव का परिणाम भी इस बात का संकेत है कि उनके नेतृत्व में एनडीए पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे राज्यसभा में बिहार के हितों और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएंगे तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को और अधिक प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।