गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी
16-Mar-2026 01:07 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार को विधानसभा परिसर में मतदान जारी है। सुबह नौ बजे से शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी, जबकि मतों की गिनती शाम पांच बजे से शुरू होगी। राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। मतदान के दौरान विधानसभा परिसर में राजनीतिक हलचल तेज रही और अलग-अलग दलों के विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचते रहे।
इस बार के चुनाव की खास बात यह है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तीन घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद चुनाव मैदान में हैं। जनता दल यूनाइटेड की ओर से मुख्यमंत्री Nitish Kumar, भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen और राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से उसके अध्यक्ष Upendra Kushwaha उम्मीदवार हैं। इनके अलावा जदयू से केंद्रीय मंत्री Ramnath Thakur भी मैदान में हैं, जो राज्यसभा में तीसरी बार पहुंचने की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं भाजपा की ओर से प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक Shivesh Kumar भी उम्मीदवार हैं।
दूसरी ओर महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल ने Amarendra Dhari Singh को चुनाव मैदान में उतारा है। महागठबंधन के नेता भी दावा कर रहे हैं कि उनका उम्मीदवार मजबूती से मुकाबला कर रहा है और परिणाम आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
वोटिंग के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी विधानसभा पहुंचे और उन्होंने अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि एनडीए के सभी उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। वहीं विपक्षी नेताओं का कहना है कि अंतिम नतीजों का इंतजार करना चाहिए और परिणाम आने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक एनडीए के कुल 202 विधायकों ने अपना वोट डाल दिया है। वहीं महागठबंधन के भी कई विधायकों ने मतदान किया है, लेकिन अब तक कुल 37 विधायकों के वोट डालने की जानकारी सामने आई है। इस बीच कुछ विधायकों के अभी तक मतदान के लिए विधानसभा नहीं पहुंचने की खबर भी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि राजद के विधायक फैजल रहमान, ढंका क्षेत्र के विधायक, कांग्रेस के मनोज विश्वास (फारबिसगंज), सुरेंद्र प्रसाद (बाल्मीकिनगर) और मनोहर प्रसाद (मनिहारी) अब तक वोट डालने नहीं पहुंचे थे। इन विधायकों के देर से आने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
इसी बीच विधानसभा परिसर में एक दिलचस्प दृश्य भी देखने को मिला। बिहार के उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha महागठबंधन के पोलिंग एजेंट के टेबल के पास पहुंच गए और मजाकिया अंदाज में पूछ बैठे कि आखिर कब तक इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि “सब लोगों का टेबल तो खाली हो गया है।” इस पर महागठबंधन के नेताओं ने जवाब दिया कि कांग्रेस और राजद के नेता शाम चार बजे तक इंतजार करेंगे। इस घटना को लेकर वहां मौजूद नेताओं और विधायकों के बीच कुछ देर तक हल्की-फुल्की चर्चा भी होती रही।
राज्यसभा चुनाव को देखते हुए विधानसभा परिसर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया कराई जा रही है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। MLAअब सभी की नजर शाम चार बजे तक होने वाली वोटिंग पर टिकी हुई है। इसके बाद शाम पांच बजे से मतों की गिनती शुरू होगी और आज ही चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। बिहार की राजनीति के लिहाज से यह चुनाव काफी अहम माना जा रहा है और इसके नतीजे राज्य की सियासी दिशा को भी प्रभावित कर सकते हैं।