ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar Rain: बिहार के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना को करना...

Bihar Rain: बिहार के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना को करना होगा अभी और इंतजार

Bihar Rain: बिहार के 28 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, ट्रफ लाइन ने बदला मानसून का मिजाज। पटना में सिर्फ हल्की बारिश, ककोलत वाटरफॉल में आया सैलाब।

25-Jun-2025 07:08 AM

By First Bihar

Bihar Rain: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पिछले आठ दिनों से अपनी सक्रियता दिखाई है, लेकिन राजधानी पटना अब भी मूसलाधार बारिश से वंचित है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 28 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पटना सहित 10 जिलों में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। ट्रफ लाइन के कारण मौसम का मिजाज बदला है। इसी वजह से बिहार के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।


इस समय एक ट्रफ लाइन दक्षिण बिहार से होकर गुजर रही है। जिसके कारण गया, नवादा, जमुई और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। हालांकि, यह ट्रफ लाइन पटना और आसपास के क्षेत्रों से दूर है, जिसके चलते राजधानी में केवल हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि जब तक ट्रफ लाइन पटना के नजदीक नहीं आएगी, तब तक भारी बारिश की संभावना कम है।


मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, गया, नवादा, जमुई, बांका, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद और कैमूर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 48 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है।


पटना और आसपास के 10 जिलों (पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर) में मौसम सामान्य बना रहेगा। यहां हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी, लेकिन अगले सात दिनों तक मूसलाधार बारिश की कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को पटना में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान 34.3°C रहा।


इधर झारखंड में लगातार बारिश का असर बिहार के नवादा जिले में भी दिखा। गोविंदपुर की पहाड़ियों में स्थित ककोलत वाटरफॉल में भारी बारिश के कारण सैलाब आ गया है। पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया, जिसके चलते पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से इस क्षेत्र में न जाने की अपील की है।


जबकि बक्सर और किशनगंज में तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया है। मोतिहारी में मध्यम बारिश दर्ज की गई। पटना में दोपहर बाद आंधी और हल्की बारिश हुई, तापमान 34.3°C रहा। दरभंगा 35°C के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि गया में 34.0°C और छपरा में 33.8°C तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में उत्तर और पूर्वी बिहार में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे कुछ इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ।


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। तापमान 32°C से 38°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24°C से 28°C के बीच स्थिर रहेगा। उमस भरी गर्मी और रुक-रुक कर बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा, जिससे लोगों को असहजता का सामना भी करना पड़ सकता है।