बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
28-Jun-2025 07:12 AM
By First Bihar
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने अब पूरी तरह से रंग दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार, 28 जून को राज्य के 23 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 11 जिलों (पटना, सारण, औरंगाबाद, लखीसराय, जमुई, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया, मधुबनी और सुपौल) में ऑरेंज अलर्ट है, जहां मध्यम से भारी बारिश, 40 किमी/घंटा की तेज हवाएं, मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है।
बाकी 12 जिलों (सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया और नालंदा) में येलो अलर्ट के तहत हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। शुक्रवार को गया, भागलपुर, लखीसराय और सासाराम के पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है, जबकि पटना और आरा में हल्की फुहारें गिरीं।
बीते 24 घंटों में चार जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें मोतिहारी सबसे गर्म (36.5 डिग्री सेल्सियस) और बांका सबसे ठंडा (31.7 डिग्री सेल्सियस) रहा। IMD के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य रहेगा, अधिकतम 32-35 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच। एक सक्रिय द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से बांग्लादेश तक फैली है, जो बिहार में नमी बढ़ा रही है, जिससे बारिश की स्थिति अनुकूल बनी हुई है।
IMD ने यह भी चेतावनी दी है कि 29 जून 2025 के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक नया चक्रवाती सिस्टम बन सकता है। इससे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 29 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। पहले “चक्रवात शक्ति” की अफवाहों को IMD ने खारिज किया था, लेकिन मौजूदा अनुमान के मुताबिक यह सिस्टम मौसम में बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे नदियों के जलस्तर में वृद्धि और बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है।