निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?
26-Jun-2025 07:16 AM
By First Bihar
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने दस्तक तो दे दी है, लेकिन अब तक राज्य में सामान्य से 22% कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 26 जून 2025 को राज्य के 23 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें 7 जिलों (सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, बांका, और मधेपुरा) के लिए ऑरेंज अलर्ट और 16 जिलों (पटना, गया, दरभंगा, सिवान, सारण, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, मधुबनी और खगड़िया) के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश (64.5-204.4 मिमी) और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) संभावित हैं, जबकि येलो अलर्ट वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश (6-11 सेमी) और बिजली गिरने का खतरा है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और खुले मैदानों में मोबाइल का उपयोग न करने की अपील की है।
इस मानसून सीजन में अब तक बिहार में 90.1 मिमी बारिश हुई है। जो सामान्य 115 मिमी से काफी कम है। यह कमी कृषि क्षेत्र के लिए चिंताजनक है, क्योंकि जून के अंत तक अच्छी बारिश खेती खासकर धान की बुआई के लिए जरूरी है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। गया में सबसे अधिक 108.4 मिमी बारिश हुई है जो इस सीजन की सर्वाधिक वर्षा है। बक्सर में 78.2 मिमी, दरभंगा में 45.2 मिमी, पटना में 42.2 मिमी और नवादा में 37.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जमुई, सिवान, और लखीसराय में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा है। निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ की आशंका को देखते हुए नालों की सफाई और राहत सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। अगले 48 घंटों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन नमी से उमस बढ़ेगी। मौसम अपडेट के लिए मौसम विभाग की वेबसाइट (mausam.imd.gov.in) पर नजर रखने और आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।