पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
13-Mar-2026 03:47 PM
By First Bihar
BIHAR RAID : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत निगरानी विभाग (विजिलेंस) की टीम ने पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुपालन विभाग के एक फील्ड ऑफिसर अनुराग कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल निगरानी विभाग की टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पशुपालन विभाग के इस फील्ड ऑफिसर पर लंबे समय से रिश्वत मांगने का आरोप लगाया जा रहा था। एक पीड़ित व्यक्ति ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि संबंधित अधिकारी किसी काम को कराने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू की और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया।
निगरानी विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि जैसे ही अधिकारी ने 30 हजार रुपये की रकम ली, उसी समय पहले से घात लगाए निगरानी विभाग के अधिकारियों ने उसे धर दबोचा। कार्रवाई इतनी तेज और सटीक थी कि आरोपी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ लेकर गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में कोई और व्यक्ति या अधिकारी भी शामिल है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अधिकारी पहले भी इस तरह की अवैध वसूली में शामिल रहा है या नहीं।