25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
27-Jan-2025 01:49 PM
By First Bihar
Bihar Politics : बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर हैं। ऐसे में अब तेजस्वी यादव की इस यात्रा के आठवें चरण का ऐलान हो चुका है। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के आठवें चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 30 जनवरी से सीवान से होगी।
जानकारी के मुताबिक राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने सोमवार को बताया कि तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के क्रम में 30 जनवरी को सीवान जिला के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 31 जनवरी को सारण, 01फरवरी को वैशाली जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
एजाज अहमद ने बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू की हस्ताक्षर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ,उसी के अनुसार तैयारी की जा रही है। इस संबंध में राज्य कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों में तैयारी जोर-जोर से जारी है। आगे के अन्य जिलों के कार्यक्रमों की सूचना बाद में दी जाएगी।