25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
15-Jan-2025 06:09 PM
By First Bihar
bihar politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तुलना आतंकवादी अफजल गुरु से की है। कहा है कि दोनों में कोई अंतर नहीं है। राहुल गांधी के बारे में अजय आलोक ने कहा कि ये आदमी जिसका नाम राहुल गांधी है वो पागल हो चुका है। मानसिक विक्षिप्ता चली गयी है इसकी दुर्भाग्य से ये नेता विपक्ष है। इनका सड़को पर खुलेआम घूमना बिलकुल देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।
अजय आलोक ने आगे कहा कि ये आदमी अपने ही देश से लड़ रहा है। ये कितनी प्रमुख कमिटियों में शामिल है कितने प्रमुख लोगों से मिलते है ऐसे लोगों को क्या नेता विपक्ष होना चाहिए खुलेआम घूमना चाहिए। जो खुद भारत से लड़ने की बात कर रहा हो। ये आदमी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है जो भारत से लड़े वो भारत में नहीं रह सकता है। अफजल गुरू और राहुल गांधी में कोई अंतर नहीं बचा है।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने राहुल गांधी को विक्षिप्त करार दिया है। कहा कि ऐसा व्यक्ति क्या नेता प्रतिपक्ष होना चाहिए? जो व्यक्ति भारत से लड़ने की बात करता हो। उसे इस तरह से खुलेआम नहीं घूमना चाहिए। भारत से जो लड़े, वह भारत में नहीं रह सकता है।
राहुल गांधी पर बीजेपी नेता के विवादित बयान से भड़की कांग्रेस ने कहा कि अजय आलोक पागलखाने से खुद भागा हुआ व्यक्ति है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने आगे कहा कि अजय आलोक को डॉक्टर, पुलिस और यहां की जनता ढूंढ रही है। अजय आलोक के पिता जेडीयू से चुनाव लड़े और जमानत जब्त हो गयी और मां खुद कांग्रेस से चुनाव लड़ी और हार गईं। अजय आलोक भी चैनपुर से लोजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुका है लेकिन जीत हासिल नहीं हुई। दूसरी बार जब बसपा से चुनाव लड़ा तब भी चुनाव हार गये। जिन्दगी में दो बार चुनाव लड़ा और दोनों बार उसकी जमानत जब्त हो गयी। राहुल गांधी के बारे में इस तरह की बातें कहने वाला कभी प्रवक्ता नहीं हो सका। ऐसे लोगों को सीधे पागलखाने भेज देना चाहिए।