25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
15-Jan-2025 04:39 PM
By Viveka Nand
Bihar Politics: भाजपा के बड़े नेता व वर्तमान में नीतीश कैबिनेट के मंत्री की शिकायत को रद्दी की टोकरी में डाल दिय़ा गया. भाजपा नेता ने जिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, उस अफसर को क्लीन चिट दे दिया गया है. भाजपा नेता के आरोपों को अप्रमाणित बताते हुए सरकार ने जांच की फाइल बंद कर दी है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है.
डॉ. प्रेम कुमार ने एसडीओ के खिलाफ किया था कंप्लेन
दरअसल, बिहार विधानसभा में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष व वर्तमान में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने 26 अक्टूबर 2016 को किशनगंज के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी मो. शफीक के खिलाफ सामान्य प्रशासन विभाग से शिकायत की थी. प्रेम कुमार ने एसडीओ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे. विभाग ने 8 दिसंबर 2016 को ही किशनगंज के जिलाधिकारी को आरोपों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था. तब से यह जांच रिपोर्ट लंबित थी. सरकार ने इस जांच की कोई खोज-खबर नहीं ली. अब जाकर जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें आरोपों को निराधार बताया गया है.
सरकार ने आरोपी एसडीओ को दी क्लीन चिट
किशनगंज के जिलाधिकारी ने 23 दिसंबर 2024 को सरकार को रिपोर्ट भेजी. जिसमें किशनगंज के एडीएम की जांच रिपोर्ट संलग्न था. जिलाधिकारी की रिपोर्ट में कहा गया है कि किशनगंज के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी मो. शफीक के खिलाफ तमाम आरोप अप्रमाणित पाये गए हैं. जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता डॉ. प्रेम कुमार के एक भी आरोप को सत्य नहीं पाया. किशनगंज डीएम की रिपोर्ट की विभागीय स्तर पर समीक्षा की गई. इसके बाद इस प्रकरण को खत्म करने का निर्णय लिया गया है.