खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
03-Sep-2025 03:39 PM
By First Bihar
BIHAR POLITICS : बिहार में अगले कुछ महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव कि तारीखों का एलान होना है। इस बार का चुनाव कई मायने में काफी अहम होने वाला है। इस बार समीकरण काफी बदला-बदला नजर आ सकता है। इतना ही नहीं इस बार के चुनावी मुद्दे भी अलग नजर आने वाले हैं। इसी कड़ी में अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक विआईपी पार्टी के सर्वेसर्वा मुकेश सहनी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह हार हाल में इस बार भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार को लेकर भी बड़ी बयानबाजी की है।
मुकेश सहनी ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में मैं खुद मैदान में जरूर रहूँगा। अब आपका सवाल यह है कि सीट कौन सी होगी तो इसका फैसला बाद में बैठक कर किया जाएगा। लेकिन यह तय है कि मैं खुद विधानसभा का चुनाव लडूंगा। इसके अलावा इस बार आपको हमारे पार्टी से मेरे पारिवार के भी कुछ मेंबर मैदान में नजर आ सकते हैं।
सहनी ने इसको लेकर जीतनराम मांझी कि पार्टी को लेकर उदाहरण देते हुए कहा कि आप खुद देख लिगिए कि उन्होंने अपने परिवार के लोगों को पार्टी में रखा और आज उनकी पार्टी भी अच्छे मुकाम पर है। इतना तो तय है कि कल को उन्हें चार आदमी की जरूरत होगी तो अलग बगल ध्यान नहीं देना होगा। ऐसे में हमने भी यह फैसला किया है कि इस बार के चुनाव में मेरे साथ मेरे परिवार के लोग भी मैदान में होंगे। फिलहाल इसको लेकर बातचीत जारी है। जल्द ही बाकी का निर्णय के बारे में अवगत करवाया जाएगा।
मालूम हो कि, मुकेश सहनी मल्लाह जाति से आते है जो बिहार में अति पिछड़ा समाज में आता है, लेकिन मुकेश सहनी लगातार निषाद समाज के उपजातियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं, जिनकी आबादी एक अनुमान के मुताबिक बिहार में लगभग आठ से नौ प्रतिशत है। इनमें- गोढ़ी, बनपर, पीयर, चाई, मुरियारी, बिंद, मल्लाह , केवट , कैवर्त और घटवार सहित 13 उपजातियां हैं। जाहिर है लगभग आठ से नौ प्रतिशत की आबादी अति पिछड़ा समाज में कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाता है। अब यह भी तथ्य स्पष्ट है कि इस तबके के सबसे बड़े नेता के तौर पर मुकेश सहनी दावा करते हैं, जिसकी वजह से उनकी राजनीतिक हैसियत काफी मजबूत मानी जाती है।
इधर, राजनीति की जानकार कहते हैं कि मुकेश सहनी की जाति की आबादी का हिस्सा तीन प्रतिशत है, लेकिन उपजातियों को मिलाकर बिहार की आबादी में 8 से 9% का हिस्सा है। आबादी के लिहाज से देखें तो 13 करोड़ की आबादी में लगभग एक करोड चार लाख से लेकर 10 लाख तक की आबादी निषाद समुदाय की है। ऐसे में अगर ये इकट्ठा होते हैं और तो मुसलमानों की 17% और यादवों की 14 प्रतिशत आबादी की हिस्सेदारी के बाद सबसे बड़ा समूह होगा। ऐसे में मुकेश सहनी का महत्व बढ़ ही जाता है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...