रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
11-Apr-2025 07:44 PM
By First Bihar
Bihar Politics: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कांग्रेस की 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि मृत हो चुकी कांग्रेस की बिहार में यह अंतिम यात्रा है। इस यात्रा के बाद कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा।
उन्होंने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस की अंतिम यात्रा भी पूरी तरह फ्लॉप हो गयी। इस यात्रा में कहीं जनभागीदारी नहीं दिखी। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता ही इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसके पलायन की बात कर रही है, कांग्रेस के नेता तो खुद दूसरी पार्टी में पलायन करने के लिए मौके की तलाश कर रहे हैं। इस यात्रा से कांग्रेस के नेताओं का पलायन रूकने वाला नहीं है। कांग्रेस ने जहां भी यात्रा निकाली, वहां भाजपा और मजबूत हुई है। कांग्रेस की यात्रा से कमल खिलने की स्थितियां और अनुकूल हो जाती हैं। श्री मिश्र ने कहा कि असल में कांग्रेस बेरोजगार हो चुकी है। इसलिए खुद अपने लिए रोजगार की तलाश कर रही है। लेकिन, बिहार में कांग्रेस को रोजगार नहीं मिलनेवाला। कांग्रेस के निशाने पर राजद है। कांग्रेस राजद के सामने ही ताल ठोंक सकती है, भाजपा के सामने कांग्रेस की कोई औकात नहीं है।
प्रभाकर मिश्र ने कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा विशुद्ध स्वार्थ की यात्रा है। बिहार के लोग इस यात्रा का निहितार्थ समझ चुके हैं। इसलिए राजधानी पटना में भी कांग्रेस की यात्रा फ्लॉप रही। धरना-प्रदर्शन के बहाने कांग्रेस ने असमाजिक तत्वों से राजधानी में उपद्रव कराने की घिनौनी कोशिश की। ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।