छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
01-Apr-2026 04:31 PM
By First Bihar
PATNA: जगदीशपुर के जेडीयू विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने नये सीएम को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी बिहार के मुख्यमंत्री की गद्दी संभालेगा उसके सिर पर कांटे का ताज होगा।
भगवान सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार अपनी यात्रा के दौरान घूम-घूमकर योजनाओं का उद्घाटन किये। अरबों रुयपे की योजनाओं का शिलान्यास किये अब उसे पूरा करना होगा। यह बीजेपी को तय करना होगा क्योंकि उनका सीएम बनने जा रहा है।
फर्स्ट बिहार से बातचीत के दौरान जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता के मांग पर साहनभूति पूर्वक विचार करने का नैतिक अधिकार माननीय बड़े भाई नीतीश कुमार जी का है। हम लोग अपना सलाह देकर थक गये। हाथ गोर जोड़ करके थक गये। जहां तक हम उनके नेचर के बारे में समझते हैं कि नीतीश कुमार जी जो फैसला लेते हुए उसे वापस नहीं लेते।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में विपक्ष और कई संगठनों ने हल्ला किया था कि शराब को खोल दीजिए लेकिन नीतीश कुमार बोले कि नहीं खोलेंगे। यह उनकी मर्जी है। अपना फैसला वो नहीं बदलेंगे। यूटर्न लेने का सवाल ही नहीं है। एनडीए की सरकार में एनडीए का कौन नेता नीतीश कुमार के बाद बिहार को संभालेगा यह भी बड़ा मुश्किल काम है।
नीतीश कुमार बनना और नीतीश कुमार के द्वारा जो काम हो रहा था, उस काम को आगे बढ़ाना कोई भी मुख्यमंत्री बनेगा उसके सिर पर कांटे का ताज होगा। नीतीश कुमार अपनी यात्रा के दौरान इतने घूमे इस दौरान शिलान्यास और उद्घाटन किये। अरबों रुयपे की योजना का शिलान्यास हुआ है, अब जो भी सीएम बनेगा उसे इन योजनाओं को पूरा करना होगा। यह बीजेपी को तय करना होगा क्यों कि उनका सीएम बन रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि यदि सम्राट चौधरी सीएम बनते हैं तो हम लोग को और जेडीयू को कोई आपत्ति नहीं है। वही निशांत को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे तो पार्टी में आ ही गये हैं। नीतीश कुमार की सहमति से वो पार्टी में आए है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी है वो जहां निशांत को बैठा दें।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में क्या शराब खुलेगा इस सवाल पर भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में शराबबंदी खत्म करने का फैसला पार्टी या विधायक दल का फैसला नहीं है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी सफल नहीं है यह कौन कहता है। पहले शराब पीकर नंगा नाच लोग किया करता था। पहले महिलाओं की साड़ी खिंचा जाता था। आज देखिये ई सब नजर आता है क्या?
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई बने नीतीश कुमार ने जो विकास की रेखा खींच दिया है, उसमें कोई तब्दिल होने वाला नहीं है। उनके रेखा से लंबा रेखा खीचने वाला नेता ना कोई है और ना रहेगा। भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश जी हमारे बड़े भाई हैं उनसे अक्सर मिलने जाते हैं। इस बार भी उनसे मिलने जाएंगे। जब उनसे दस दिन पर भेंट नहीं होता है तब मन नहीं लगता है। उनके राज्यसभा जाने पर कमी खलेगी।
पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट